छग में भाजपा नेता ने साजिश कर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष को कार से मारी ठोकर, बच गया तो सिर पर लोहे की पाइप से किया हमला, हादसा नहीं हत्या

In Chhattisgarh, BJP leader conspired and hit the Youth Congress vice president with a car, when he survived, he was attacked on the head with an iron pipe, it is not an accident but murder

छग में भाजपा नेता ने साजिश कर युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष को कार से मारी ठोकर, बच गया तो सिर पर लोहे की पाइप से किया हमला, हादसा नहीं हत्या

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत भोयरकी मौत को लेकर जो पहले एक सड़क हादसा माना जा रहा था. वह अब हत्या साबित हो चुकी है. पुलिस की तरफ से जारी शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि हादसे के बाद भी हेमंत जिन्दा थे. लेकिन उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर जान ली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल को हेमंत अपनी भाभी चंपी भोयर के साथ एक शादी का कार्ड बांटने कोंडागांव जा रहे थे. डोंगरीगुड़ा ढाबे के पास पीछे से तेज रफ्तार में एक कार ने सोची-समझी साजिश के तहत टक्कर मारी. यह कार भाजपा नेता और सोशल मीडिया प्रभारी पुरेंद्र कौशिक खुद चला रहे थे. हादसे में गंभीर रुप से घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.
शुरुआती जांच में इसे महज सड़क हादसा ही माना गया. लेकिन परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शक और दबाव के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरु की. जांच में पता चला कि टक्कर जानबूझकर दी गई थी. इसके बाद आरोपी ने लोहे की पाइप से हेमंत के सिर पर हमला किया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस गंभीर खुलासे के बाद पुलिस ने BJP नेता पुरेंद्र कौशिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है. पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था?
इस हत्या से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया था. मांग की जा रही थी कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB