वन विभाग के सरकारी कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई जगह, तो गुस्साए नेताओं ने DFO को भाजपा गमछा देकर दिया धरना
When Congress representatives were not given a place in the Forest Department's government program, angry leaders staged a sit-in protest by giving a BJP towel to the DFO
सुकमा : सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में वर्तमान जनप्रतिनिधियों का नाम ना छपवा कर सिर्फ भाजपा के जनप्रतिनिधियों का नाम छापा गया था. इससे नाराज कांग्रेस के जनप्रतिनियों ने विरोध जताया. कांग्रेस के नेता नाराज होकर रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोंटा ब्लॉक में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, कोंटा जनपद अध्यक्ष कुसुमलता कवासी का नाम था. यह कार्यक्रम कोंटा वन परिक्षेत्र में किया जा रहा था. इस कार्यक्रम के कार्ड में कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष सोयम मगम्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का नाम नहीं था.
इससे नाराज जनप्रतिनिधियों ने कोण्टा फारेस्ट रेंजर महेश पासवान द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने वर्तमान जनप्रतिनिधियों का नाम ना छपवा कर भाजपा के जनप्रतिनिधियों का नाम छपने से नराजगी जताते हुए DFO कार्यालय मे जमीन पर बैठ कर विरोध जताया.
जनप्रतिनिधियों ने DFO को बीजेपी का गमछा भेंट किया. औऱ रेंजर को नौकरी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता लेने की बात कही. नाराज नेताओं ने रेंजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. कार्रवाई नहीं किए जाने पर DFO कार्यालय घेरे जाने आर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
इस मामले को लेकर DFO ने कहा कि वन परिक्षेत्र अधिकारी कोंटा द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था. वहां पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया. उस संदर्भ में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि आए थे. उन्होंने अपनी बात हमारे सामने रखी. हमने आश्वासन दिया है कि जो भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ है, इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी से स्पष्टीकरण मंगाया जाएगा और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



