पत्नी से लड़ाई के बाद पति ने कर दी हत्या, रेप का केस बताकर झाड़ियों में फेंका शव, चाचा की ली मदद, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Husband kills wife after a fight, claims rape, dumps body in bushes, seeks uncle's help; police arrest both accused
जगदालपुर : दंतेवाड़ा जिले के भांसी में पिछले महीने एक महिला का अर्धनग्न शव पाया गया था. अनुमान लगाया जा रहा था कि महिला के साथ अनाचार करने के बाद जंगल मे फेक दिया गया होगा. लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए महिला के पति व उसके चाचा को गिरफ्तार करते हुए अदालत में पेश करते हुए जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को ग्राम कुंदेली में सड़क किनारे जंगल में एक महिला का शव अर्धनग्न मिलने की खबर मिली. खबर मिलने पर थाना भांसी पुलिस ग्राम कुंदेली घटनास्थल पहुंचकर ओटेर खेत के पास सड़क किनारे मृतिका रीना रयामी का शव झाड़ियों के बीच निर्वस्त्र मृत हालत से बरामद किया. इस मामले को लेकर मृतिका के पति राजेश रयामी के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच किया गया. पहली नजर में शव को देखने से लग रहा था कि महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है.
थाना प्रभारी भांसी प्रहलाद कुमार साहू व स्टॉफ एवं सायबर सेल टीम दंतेवाड़ा द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिये विगत एक महीने से कई एंगल पर जांच करते मृतिका रीना रयामी से जुड़े हुए ग्राम कुंदेली, भांसी मासापारा, बड़े कमेली, धुरली, गमावाड़ा के एक-एक ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच किया जा रहा था. जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि घटना दिन को मृतिका रीना रयामी शाम के समय तक अपने घर ग्राम कुंदेली रयामी पारा पहुंच गई थी. मृतिका रीना रयामी के पति राजेश रयामी से जब मामले को लेकर कड़ी पूछताछ किया गया. तो उसने बताया कि 1 अक्टूबर की 8 बजे घर में पत्नी रीना रयामी से किसी बात को लेकर लड़ाई होने पर गुस्से में आकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दिया.
आरोपी ने बताया कि सबूत छिपाने के लिए अपने चाचा रमेश रयामी के साथ मिलकर रीना रयामी के शव और उसके सामान (थैला, मोबाईल) को अपने मोटरसायकल में गांव से बाहर ओटेर खेत के पास ले जाकर फेंक दिया. और रीना को भांसी मासापारा मन्दिर से आते समय कोई उसके साथ रेप कर उसे मार दिया गया होगा. ऐसा दिखाने के लिये रीना को निर्वस्त्र कर उसके कपड़ों, थैला और मोबाईल को फ्लाईट मोड में कर सभी सामान को झाड़ियों के बीच फेंक देने की बात बताई.
पुलिस ने घटना स्थल और शव को ले जाने में किये गए रास्ते से मृतिका के सामाग्री को और वारदात में राजेश रयामी के द्वारा इस्तेमाल किये गए मोटरसाइकिल और आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़ों को जप्त कर लिया है. आरोपी राजेश रयामी पिता स्व बुधराम रयामी उम्र 27 साल और रमेश रयामी पिता स्व बुधराम रयामी उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुंदेली रयामी पारा थाना भांसी को 9 नवंबर को गिरफ्तार किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



