चाय की तलब ने बनाया हत्यारा, मांग पूरी न होने पर बौखलाय बेटा, मां को दी दिल दहला देने वाली सजा, फरसे से वार कर काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

A craving for tea turned him into a murderer. A distraught son, unable to fulfill his demands, inflicted a heartbreaking punishment on his mother, slashing her with an axe and beheading her. Accused Arjun arrested.

चाय की तलब ने बनाया हत्यारा, मांग पूरी न होने पर बौखलाय बेटा, मां को दी दिल दहला देने वाली सजा, फरसे से वार कर काट डाला, आरोपी गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : चिरमिरी क्षेत्र में एक व्यक्ति को चाय की तलब ने जेल पहुंचा दिया है. बेटे ने मां से चाय बनाने के लिए बोला. लेकिन मां ने बनाने से इंकार कर दिया. जिससे बौखलाए व्यक्ति ने अपनी ही मां पर फरसे से वार कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद खुद पोड़ी थाना पुलिस जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र वार्ड क्रमांक एक के ग्राम लामीगोड़ा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अर्जुन सिंह उम्र 34 साल निवासी लामीगोड़ा, पोड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह सोकर उठने के बाद आरोपी अर्जुन सिंह ने अपनी मां शांति बाई से चाय बनाने को कहा. मां शांति बाई उम्र 65 साल ने चाय बनाने से इंकार कर दिया और कहा कि वह खुद चाय बनाकर पी लो. इस बात पर आरोपी अर्जुन सिंह बौखला गया.
गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखा लोहे का फरसा उठाया और अपनी मां शांति बाई के गर्दन पर कई बार वार कर दिया. जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद खुद बेटे ने पोड़ी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी. खबर के बाद पोड़ी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरु की. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी अर्जुन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का फरसा जब्त कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t