राजधानी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, भाई के साथ मारपीट का विरोध कर रही महिला को जलाने की कोशिश, कार में तोड़फोड़, दहशत में परिवार

Hooliganism in broad daylight in the capital, attempt to burn a woman protesting the assault on her brother, car vandalized, family in panic

राजधानी में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, भाई के साथ मारपीट का विरोध कर रही महिला को जलाने की कोशिश, कार में तोड़फोड़, दहशत में परिवार

रायपुर : राजधानी के अमलीडीह तालाब के पास बदमाश युवकों की गुंडई देखने को मिली. विवाद की खबर सुनकर पहुंची महिला की हत्या करने की कोशिश की गई. मामला पूरा राजेंद्र नगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक ने मारपीट की जानकारीअपनी बहन को दी. जिस पर महिला विवाद स्थल पहुंची और भाई के साथ हुए मारपीट का विरोध करने लगी. इस दौरान वहां गुंडई कर रहे युवकों ने महिला की गले को दबाने की कोशिश की. इतना ही नहीं चाकू मारने की भी कोशिश की.
महिला बड़ी मुश्किल से वहां से जान बचाकर निकली तो बदमाश लड़के पीछे पड़ गए और कार रोककर तोड़फोड़ करने लगे. आरोपियों द्वारा आग लगाने का भी प्रयास किया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI