नो एंट्री में घुसे हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Highway that entered the no entry zone hit the scooter rider hard, painful death on the spot, case of culpable homicide registered against the driver

नो एंट्री में घुसे हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, ड्राइवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

रायगढ़ : बीती रात चक्रधरनगर के अंबेडकर चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ,.जब नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहे तेज रफ्तार हाईवा नम्बर CG 13 AR 5750 ने स्कूटी  नम्बर CG 12 BA 1773 को जोरदार टक्कर मार दी. इसहादसे में स्कूटी सवार बोधराम पटेल उम्र 59 साल की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. चश्मदीदों के मुताबिक हाईवा चालक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारी कि स्कूटी वाहन के नीचे फंस गई. इस हादसे के दौरान अगर चालक समय रहते वाहन रोक देता तो स्कूटी सवार की जान बच सकती थी. लेकिन उसने अनदेखी करते हुए काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया. जिससे बोधराम पटेल की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक कांग्रेस के पूर्व पार्षद का भाई है.
मृतक के भाई दौलत पटेल की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने हाईवा चालक मिथलेश कुमार उम्र 25 साल निवासी तलसबरिया, जिला गढ़वा (झारखंड) के खिलाफ अपराध क्रमांक 74/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
“सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है. तेज रफ्तार और लापरवाही न सिर्फ एक जिंदगी छीन सकती है. बल्कि कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल सकती है. यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें.”

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI