छड़ के बीच छुपाकर हो रही गांजे की तस्करी, प्रयागराज ले जा रहे ट्रक पलटने के बाद हुआ खुलासा, गांजा बरामद, ड्राइवर फरार, जांच में जुटी पुलिस
Ganja smuggled hidden between bars, revealed after truck carrying marijuana to Prayagraj overturned, marijuana recovered, driver absconding, police investigating
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में देर रात एक सड़क हादसा चौकाने वाले खुलासे में बदल गया. दरअसल छड़ से भरी एक ट्रक पलट गई. जिसमें जांच करने पहुंची पुलिस की नजर केबिन में छिपाए गए भारी तादाद में गांजे पर पड़ी. देखने में यह एक सामान्य सड़क हादसा लग रहा था. लेकिन जैसे ही पुलिस ने ट्रक को खंगाला. पूरा मामला नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ा निकला.
मिली जानकारी के मुताबिक बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजी के पास रायपुर से प्रयागराज जा रहा एक भारी मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. खबर मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में ट्रक में लोहे की छड़ें भरी हुई मिलीं. लेकिन जैसे ही पुलिस ने ट्रक के केबिन और अंदरूनी हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली. वहां से भारी तादाद में गांजा बरामद हुआ.
बता दें कि गांजे को लोहे की छड़ों के नीचे और केबिन के भीतर बड़ी चालाकी से छुपाकर रखा गया था. जिससे यह साफ हो गया कि छड़ की आड़ में गांजे की तस्करी की जा रही थी. फिलहाल पुलिस मौके पर जेसीबी और मजदूरों की मदद से ट्रक से छड़ उतारकर गांजा निकालने का प्रयास कर रही है. जब्त किए गए गांजे की मात्रा का आकलन किया जा रहा है. वहीं फरार चालक की तलाश में पुलिस ने शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



