अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर, मजदूरों के साथ अवैध रेत भरने नदी गए नाबालिग चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में भी शोक का माहौल
The tractor overturned uncontrollably, and the minor driver, who had gone to the river with laborers to collect illegal sand, died tragically on the spot. The village was also in mourning.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में चल रहे अवैध रेत उत्खनन ने एक मासूम की जान ले ली. बुधवार सुबह धनगवा के बरपारा निवासी 14 साल के सुनील धुर्वे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक सुनील मजदूरों के साथ सुबह नदी में रेत भरने गया था. बताया जा रहा है कि रेत ढोने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसकी जद में आने से नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
इस हादसे के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर पुलिस को दी. जिसके बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि अवैध उत्खनन में नाबालिग से ट्रैक्टर क्यों और कैसे चलवाया जा रहा था.
इस हादसे ने स्थानीय स्तर पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे से सदमे में है. गांव में भी शोक का माहौल है और ग्रामीणों में अवैध रेत उत्खनन को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है.
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल चल रहा है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई न होने से ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं. वही पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर को जब्त कर जांच कर रही है कि पूरा उत्खनन कार्य नियमों के खिलाफ किया जा रहा था. पुलिस ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



