27 लाख की ठगी मामला में जालसाज पंचायत सचिव भीचरण गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बिक्री के नाम पर लिया एडवांस, वापसी में चेक बाउंस
Fraudulent Panchayat Secretary Bhicharan arrested in 27 lakh fraud case, took advance in the name of land sale by showing fake documents, cheque bounced upon return.
रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में आर्थिक और संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी ककड़ी में थाना पुसौर पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 जून को प्रार्थी इंद्रजीत वर्मा पिता हरिशचंद्र वर्मा उम्र 50 साल निवासी ग्राम लिंजिर, थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पहचान ग्राम बघनपुर निवासी भीचरण पटेल से बचपन से थी. जो शासकीय सेवक (पंचायत सचिव) है. आरोपी भीचरण पटेल ने खुद की जमीन ग्राम कोडातराई, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ स्थित खसरा नंबर 1021/2 रकबा 0.1050 को बेचने की बात कही. जमीन पसंद आने पर दोनों के बीच 16 सितम्बर 2022 को कुल 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ. जिसमें प्रार्थी ने 27 लाख रुपये एडवांस के तौर पर आरोपी को दिया और सौ रुपये के स्टाम्प पर लिखापढ़ी की गई.
आरोपी ने प्रार्थी को भरोसे में लेने के लिए किसान किताब और दुसरे दस्तावेज दिखाए और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रजिस्ट्री कराने का भरोस दिलाया. लंबे समय तक आरोपी विभिन्न बहाने बनाकर प्रार्थी को गुमराह करता रहा. जब प्रार्थी ने तहसील कार्यालय में जानकारी ली तो पता चला कि संबंधित जमीन के बारे में आरोपी के नाम से कोई राजस्व मामला पेंडिंग नहीं है. और जमीन किसी दुसरे व्यक्ति के नाम दर्ज है. इसके बाद प्रार्थी ने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे. प्रार्थी के दबाव बनाने पर आरोपी ने 5 लाख रुपये का एक चेक और 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिया. और पुलिस में शिकायत नहीं करने का अनुरोध किया. बैंक में पेश किए जाने पर सभी चेक अनादृत (बाउंस) हो गए. इसके बाद भी आरोपी लगातार भरोसा दिलाता रहा और रुपये वापस नहीं किया.
प्रार्थी के मुताबिक जनवरी 2025 में आरोपी ने सिर्फ 1 लाख रुपये वापस किया। इसके बाद भी बाकी रकम लौटाने के नाम पर लगातार बहानेबाजी करता रहा। आरोपी द्वारा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से विश्वास में लेकर धोखाधड़ी किए जाने की आवेदन पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 159/2026 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान शिकायत में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी
भीचरण पटेल पिता चित्रसेन पटेल उम्र 54 साल निवासी ग्राम बघनपुर, तहसील बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



