रायपुर, गरियाबंद, बिलासपुर, मुंगेली और भिलाई समेत प्रदेश भर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, भाजपा-ईडी के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन
Fierce protests by Congress across the state including Raipur, Gariaband, Bilaspur, Mungeli and Bhilai, sloganeering and effigy burning against BJP-ED
रायपुर में ईडी का पुतला दहन कर विरोध किया प्रदर्शन
रायपुर : भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी द्वारा की गयी कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्र सरकार और ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रही है. भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है. ईडी के अधिकारी भी अपने सरकारी कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है. कांग्रेस इसका विरोध करती है और ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में ईडी का पुतला दहन किया गया.
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है. सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया. अब दुर्भावनापूर्वक ईडी को मोहरा बना कर भेजा गया है.
ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर पहुंचना जांच नहीं राजनीतिक प्रतिशोध है. जो साफ दिख रहा है. अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है. तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है. कांग्रेस न झुकी है. न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा.
रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में ईडी का पुतला फूंका गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
गरियाबंद में कांग्रेस का तिरंगा चौक पर उग्र प्रदर्शन
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताया. 11 मार्च को प्रदेशभर में कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. इसी कड़ी में गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर भाजपा और ईडी का पुतला दहन किया गया.
जिलाध्यक्ष भाव सिंह साहू और जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. इस दौरान ईडी और भाजपा पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिह साहु, पूर्व प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम,वरिष्ठ नेता युगल पांडे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, देवभोग के अध्यक्ष भूपेंद्र मांझी, अमलीपदर के अध्यक्ष ललिता यादव,श्रद्धा ठाकुर,अवध यादव, अमित मिरि, विमला साहू, प्रतिभा पटेल,ममता फुलझेले, पार्वती ध्रुव, गजेंद्र साहू,चंद्रहास साहू, हरिश्वर पटेल, भानू सिन्हा, गेंदु यादव, मुकेश रामटेक, सन्नी मेमन, जुनैद खान, राहुल निर्मलकर, वीरेंद्र राजपूत,घनशयाम ओगरे,जीवन यादव सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ईडी को सिर्फ विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. जबकि भाजपा के घोटालेबाज नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी कार्रवाई नहीं रुकी तो पार्टी सड़कों पर बड़ा आंदोलन करेगी.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन से गरियाबंद का तिरंगा चौक राजनीतिक संघर्ष का केंद्र बन गया. जहां ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारों की गूंज देर तक सुनाई दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
4 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पर बिलासपुर में भड़के कांग्रेसी
बिलासपुर : प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने नेहरु चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईडी का पुतला दहन किया. दोपहर में कांग्रेस भवन में इकठ्ठा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए नेहरु चौक तक मार्च निकाला. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की और पुतला छीनने का प्रयास किया. लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें चकमा देते हुए डबल पुतला दहन कर दिया.
इस दौरान पुलिस पानी की बोतल लेकर आग बुझाने के प्रयास में दौड़ती रही. जबकि कांग्रेसजन जलते पुतले के साथ आगे बढ़ते रहे. भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपने विरोधियों को डराकर शासन चलाना चाहती है. अगर केंद्रीय एजेंसियां इतनी ही सक्रिय थी. तो नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर कैसे भाग गए?”
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सवाल उठाया कि भूपेश बघेल के घर किस केस में छापा मारा गया? उन्होंने दावा किया कि ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है.
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर हमला
विजय केशरवानी ने भाजपा सरकार की नाकामी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक साल में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है. “बच्चियों के साथ रेप, मर्डर, लूट और साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है. भाजपा इन मुद्दों पर जवाब देने के बजाय विपक्ष को दबाने में लगी है,” उन्होंने कहा.
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा देश में अघोषित आपातकाल लागू कर रही है और विपक्ष व निष्पक्ष पत्रकारों को निशाना बना रही है. “भाजपा की देशभक्ति 15 अगस्त 1947 के बाद की है। इससे पहले वे अंग्रेजों की स्वामीभक्ति में लीन थे,” उन्होंने कहा.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी।इस विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री देवेंद्र सिंह और पंकज सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
भिलाई के पटेल चौक में किया पुतला दहन
भिलाई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित कई स्थानों पर 10 मार्च 2025 को किये गए छापेमारी की कार्यवाही के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार मंगलवार 11 मार्च 2025 को मान होटल चौक में जिला कांग्रेस के युवाओं के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया गया.
इस दौरान युवाओं ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में ना ही कोई भ्रष्टाचार हुआ न शराब और कोयला घोटाला हुआ और न ही DMF फंड घोटाला हुआ. बल्कि भूपेश सरकार ने हमारे किसानों की कर्ज माफी और आम जनता को बिजली बिल हाफ जैसी बहुत सी योजनाएं दी और छत्तीसगढ़ियों को मान सम्मान देने का काम किया और अलख जगाने का काम किया ऐसे माटी पुत्र के ऊपर की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही निंदनीय है.
इस दौरान आक्रोश जताते युवाओं के पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से शिशिर कांत कसार आनंद कपूर ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, मनदीप सिंह भाटिया, अनूप वर्मा, गौरव उमरे, अजय गुप्ता, पोषण साहू, चिराग शर्मा, सन्नी साहू, शंकर ठाकुर, सौरभ ताम्रकार, स्वतंत्र ताम्रकार सहित युवा कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मुंगेली में कांग्रेसियों ने फूंके पुतले
मुंगेली : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के पढाव चौक में ईडी और केन्द्र सरकार के पुतला फुंका. जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में बडी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. पुतला फुंकने पर पुलिस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई. जिसको पुलिस पानी डाककर बुझाया.
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि केन्द्र में बैठी सरकार पर सरकारी तंत्र का गलत उपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं के ऊपर राजनीतिक द्वेष निकालने का आरोप लगाया.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस घनश्याम वर्मा, संजीत बनर्जी, रोहित शुक्ला, आत्मा सिंह क्षत्रिय, दिलीप बंजारा, श्याम जायसवाल, उर्मिला रमेश यादव, मायारानी सिंह, राजा ठाकुर, लक्ष्मी कांत भास्कर, हेमिन मंगेश्कर, लोकराम साहू, नरेश पाटले, श्वेता पाठक, अभिलाष सिंह, संजय यादव, विनय चोपडा, एजाज खोखर, राजेश छेदईहा, मंजीत रात्रे, सतीश तम्बोली, नौसाद खान, देवेंद्र वैष्णव, श्रीनिवास ठाकुर, अजय साहू, जीतेन्द्र श्रीवास्त, भारत रत्न मंडेला, सूरज यादव, कुलदीप पाटले, काकू पठान, संजय चंदेल, कलेश्वर गर्ग, गौरव जैन, अरुण कुलमित्र ,विष्णु खांडे, दीपक गुप्ता, नवनीत शुक्ला, मनोज अकेला, अलीम मिर्जा, ईकबाल दीवाकर, नीरज यादव, असद खोखर, रुस्तम राजा, शाहिद, कमलेश्वर जोशी, रवि कोसले, विन्दु यादव, नीरज यादव, राजा साहू, अलिम मिर्जा, नईम खान, अभिषेक यादव, मोना नागरे, सतीश तंबोली, वैभव ताम्रकार, गेंदराम बनर्जी, राजेश सोनी, हलघर जायसवाल सहित बडी तादाद मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



