छत्तीसगढ़ में महानदी पर बना पुल धंसा, चार पहिया वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, मनमानी अवैध रेत निकासी का नतीजा!
Bridge built on Mahanadi of Chhattisgarh caved in movement of four wheelers banned result of illegal arbitrary sand extraction
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी पर बना पुल का एक हिस्सा धंस गया. जिसकी वजह से चार पहिया वाहनों के पुल पार करने पर रोक लगा दी है. जिससे कुरुद-मगरलोड के बीच आवागमन प्रभावित हो गया है. विशेषज्ञों की टीम को निरीक्षण के लिए बुलाया गया.
दरअसल महानदी में बने पुल का एक हिस्सा धंस गया. पुल की हालत को दखते हुए किसी भी हादसे से बचने के लिए आवाजाही को रोक दिया गया. भारी वाहनों के गुजरने पर पूरी तरह पाबन्दी लगा दिया गया. सिर्फ पैदल और दोपहिया को अनुमति है. मिली जानकारी के मुताबिक महानदी से मनमानी रेत निकासी की वजह पुल की नींव कमजोर हो गई थी. जिससे ये हालत बन गई.
34 साल पहले बना था पुल
मिली जानकारी के मुताबिक साल 1990 में इस पुल का निर्माण किया गया था. 34 साल पहले जब इस पुल को बनाया गया. तब इस सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं हुआ करती थी. लेकिन बीते कुछ सालों में ओवरलोडेड रेत हाइवा और दूसरे भारी वाहनों का आना-जाना बढ़ गया. इसके साथ ही नदी से मनमाने तौर पर रेत निकासी के कारण भी पुल की नींव कमजोर पड़ी है. रेत निकासी के बाद नदी में स्थित पुल की नींव पर असर पड़ा है. यही सब पुल का हिस्सा धंसने का कारण माना जा रहा है.
पुल धंसने के कारणों की होगी जांच
इस मामले में धमतरी पीडब्ल्यूडी के ईई संतोष कुमार नेताम ने बताया कि इस रोड का निर्माण एबीडी ने किया था. विशेषज्ञों की टीम अब इसकी जांच करेगी. जांच रिपोर्ट के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. पीडब्ल्यूडी के मुताबिक पहली नजर में पुल धंसने की वजह नदी से मनमाने तौर पर रेत की निकासी है. माना जा रहा है कि 34 साल पुराने इस पुल की जगह अब नया पुल बनाना जरुरी है, क्योंकि जिस तरह से पुल धंसा हुआ दिखाई दे रहा है. उस पर आवाजाही आने वाले समय में खतरनाक साबित हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



