पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, पुलिस ने आरोपी पति सुंता को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fed up with her husband's harassment, a married woman hanged herself to death. Police arrested her husband and put him behind bars.

पति की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी अपनी जान, पुलिस ने आरोपी पति सुंता को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़/घरघोड़ा : पति की प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. मामला थाना घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कोटरीमाल का है, जहां बसंतपुर धरमजयगढ़ निवासी 28 साल की श्रीमती आसंमोती उर्फ दिला बिरहोर ने 9 नवंबर 2025 की दोपहर आम के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मर्ग जांच में पाया कि मृतिका को उसका पति सुंता बिरहोर आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था. सबूत मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरण का जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया।
इस मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2019 में सुंता बिरहोर और मृतिका दिला बिरहोर के बीच प्रेम संबंध के बाद विवाह हुआ था. शादी के बाद दोनों कुछ साल तक बसंतपुर में साथ रहे. इस दौरान उनके एक बेटे का जन्म हुआ. बेटे के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा और सुंता बिरहोर अपनी पत्नी और बच्चे को छोड़कर अपने गांव कोटरीमाल लौट गया और करीब चार साल तक पत्नी से अलग रहा. अक्टूबर 2025 में दीपावली के पहले वह पत्नी को वापस अपने साथ ले गया. लेकिन घरेलू कलह और मारपीट की आदत में कोई बदलाव नहीं आया.
घटना वाले दिन सुबह भी सुंता बिरहोर ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर मारपीट की थी. उसी दिन दोपहर में दिला बिरहोर ने मेन सिंह राठिया के काजूबाड़ी स्थित आम के पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खबर मिलने पर कार्यपालिक दंडाधिकारी और एफएसएल टीम रायगढ़ की मौजूदगी में मर्ग जांच, पंचनामा और शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई कि मृतिका ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की है.
मर्ग जांच के आधार पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 302/2025 धारा 108 बीएनएस के तहत आरोपी सुंता बिरहोर पिता हरिराम बिरहोर उम्र 25 साल निवासी ग्राम कोटरीमाल थाना घरघोड़ा पर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस मामले की पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू व हमराह स्टाफ सहायक उप निरीक्षक रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक दिनेश सिदार, प्रदीप तिग्गा शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t