छठी कार्यक्रम में डंडे से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा विजय गिरफ्तार पहुंचा जेल, पिता के दूसरी शादी करना बनी वजह!

Father beaten to death with a stick during a Chhathi ceremony; accused son Vijay arrested and sent to jail; father's second marriage being the reason behind it!

छठी कार्यक्रम में डंडे से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा विजय गिरफ्तार पहुंचा जेल, पिता के दूसरी शादी करना बनी वजह!

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां घरेलू विवाद ने रिश्तों की सारी हदें तोड़ दीं. पिता की दूसरी शादी से गुस्साए एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. यह वारदात बागबहार थाना क्षेत्र के हल्दी झरिया गांव की है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यह मामला जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हल्दी झरिया का है.
मिली जानकारी के मुताबिक छठी कार्यक्रम के दौरान मृतक सदानंद नाग उम्र 45 साल शाम करीब 4:30 बजे पिता और बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई. सदानंद नाग अक्सर अपने बेटे को काम‑धंधा न करने को लेकर ताना दिया करते थे. इधर पिता की दूसरी शादी करने से बेटा नाराज था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया.
विवाद के दौरान मृतक ने अपने बेटे को गुलेल से मारने की कोशिश की. इसी दौरान बड़ा बेटा विजय कुमार नाग उम्र 26 साल आपा खो बैठा. गुस्से में उसने पास में रखे लकड़ी के टुकड़े से अपने पिता के सिर और माथे पर जोरदार वार कर दिया. चोट इतनी गंभीर थी कि सदानंद नाग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने को मौत का कारण बताया गया है.
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि आरोपी विजय नाग, सदानंद नाग की पहली पत्नी का बड़ा बेटा है. उन्होंने यह भी बताया कि पिता‑पुत्र के बीच पहले भी घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद होता रहता था. पुलिस ने आरोपी विजय नाग को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद कर लिया गया है.
थाना बागबहार में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t