आबकारी टीम पर कार्रवाई के दौरान हमला, जब्त शराब लेकर आरोपी फरार, पुलिस ने एक नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार को भेजा सलाखों के पीछे
Excise team attacked during operation; accused fled with seized liquor; police arrested five individuals—including a minor—and put them behind bars.
महासमुंद : पिछले जून महीने में आबकारी टीम पर हमला कर फरार हुए पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं. आबकारी टीम द्वारा छापामार कार्रवाई के दौरान उन पर हमला किया गया था. जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद से आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. मिली जानकारी मुताबिक पिछले 28 जून को झलप शराब भट्टी के पास अवैध शराब बिक्री की खबर मिलते ही आबकारी विभाग ने कार्रवाई की.
अवैध शराब की कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने टीम पर किया हमला, जब्त शराब लेकर भागे
गठित दो टीमों ने मौके पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को 60.48 लीटर देशी मदिरा के साथ पकड़ा. लेकिन कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने अन्य साथियों को बुलाकर शासकीय कार्य में बाधा डाली और जप्त शराब को लेकर फरार हो गए. बता दें कि जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडे को 28 जून को खबर मिली थी कि झलप शराब भट्टी के पास कुछ व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहे है. खबर पर कार्रवाई के लिए दो टीमों का गठन कर छापामार कार्यवाही की गई.
60.48 लीटर शराब बरामद होने के बाद कर्मचारियों से धक्का-मुक्की, धमकी देकर आरोपी फरार
इस दौरान झलप शराब भट्टी के पास चेतन रौतिया, मुकेश कोशले और सेवन जोशी अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाए गए जिनके कब्जे से 336 नग (कुल 60.48 लीटर) देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही थी. इस दौरान आरोपी अपने अन्य साथियों हेमंत मिर्धा, अवधेश मिर्धा एवं एक नाबालिग को बुला कर सरकारी काम में बाधा डालते हुए कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर जान से मारने की धमकी देते हुए जप्त शराब को लेकर मौके से फरार हो गए थे.
केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, नाबालिग के खिलाफ भी कार्रवाई
उक्त घटना पर से आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/26 धारा 296, 115(2), 221, 224, 238, 351(3), 121(1), 132,3(5) bns जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया था. आरोपियों की पता तलाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार और एक नाबालिग के खिलाफ विधि संम्मत कार्रवाई करते हुए अदालत पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी-
1- हेमंत मिर्धा उर्फ हेमंत बिहारी उम्र 33 साल निवासी झलप
2- चेतन रौतिया पिता स्व. हीरालाल रौतिया उम्र 30 साल निवासी झलप
3- सेवन जोशी पिता लक्ष्मीनारायण जोशी उम्र 22 साल निवासी पचरी
4- मुकेश कोशले पिता पवन कोशले उम्र 28 साल निवासी बबूरडीह
5- अवधेश मिर्धा पिता जंगली मिर्धा उम्र 52 साल निवासी झलप
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



