मसान घाट में शराब के नशे में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, एक घायल, 24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, धमतरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Drunken man kills with axe at Masan Ghat, injures one; blind murder mystery solved within 24 hours; Dhamtari police arrest accused
धमतरी : धमतरी जिला में केरेगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में शराब सेवन के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रुप ले लिया. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में केरेगांव पुलिस द्वारा तत्परता और गंभीरता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण, सबूत इकठ्ठा और चश्मदीदों से पूछताछ की गई. जांच के दौरान मिले सबूतों और बयान के आधार पर घटना की पूरी कड़ी साफ की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव और शिशुपाल मरकाम आपस में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे. इसी दौरान मामूली विवाद गाली-गलौज व मारपीट में बदल गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से शिशुपाल मरकाम उम्र 38 साल के चेहरे पर वार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया और नरेश यादव के सिर और कान पर जानलेवा हमला किया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घायल शिशुपाल मरकाम का इलाज अस्पताल में जारी है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
केरेगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चश्मदीद के बयान के आधार पर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 103(1), 109(1), 296 BNS के तहत जुर्म दर्ज किया गया. जिसके बाद टीम गठित कर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव उम्र 20 साल निवासी ब्राह्मणबाहरा को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
आरोपी
पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 20 साल साकिन ब्राम्हणबाहरा थाना केरेगांव, जिला धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



