थाने के सामने बिक रही नशीली दवाईयां, ​​​​​​​खेल परिसर मैदान में अवैध कारोबार, प्रतिबंधित टैबलेट और इंजेक्शन के साथ 2 मामलों में 4 गिरफ्तार

Drugs being sold in front of the police station, illegal trade in the sports complex ground, 4 arrested in 2 cases with banned tablets and injections

थाने के सामने बिक रही नशीली दवाईयां, ​​​​​​​खेल परिसर मैदान में अवैध कारोबार, प्रतिबंधित टैबलेट और इंजेक्शन के साथ 2 मामलों में 4 गिरफ्तार

राजिम और पांडुका पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद : राजिम और पांडुका पुलिस ने अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास 59 स्ट्रीप कुल 590 नग नशीली टेबलेट जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर नजर रखी जा रही थी. इस दौरान पांडुका थाना में 2 मार्च को नशीली दवाई बिक्री करने वाले आरोपी भुनेश्वर साहू उर्फ राजा निवासी ग्राम नवागांव थाना मगरलोड को 90 नग नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
पुलिस पूछताछ में आरोपी भुनेश्वर साहू ने बताया की आरोपी लक्की कुमार (बिहार) के द्वारा नशीली टेबलेट पहुंचाई जाती थी. इसके बाद पुलिस ने बिहार पहुंचकर लक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में आरोपी लक्की ने बताया कि उसके द्वारा यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम में अपना नंबर शेयर किया हुआ है। इसी माध्यम से वह नशीली टेबलेट का अवैध कारोबार चलाता था. उसने भुनेश्वर साहू को कुरियर के जरिए नशीली टेबलेट पहुंचाया था. पुलिस ने लक्की को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
लक्की कुमार से पुछताछ करने के दौरान मिली जानकारी और मोबाइल नम्बर के आधार पर अन्य जिलों में भी नशीली टेबलेट सप्लाई करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही थी, जानकारी के आधार पर मालूम हुआ कि रायपुर निवासी आरोपी निखिल फुले भी कुरियर के जरिए बिहार के लक्की कुमार से नशीली टेबलेट मंगवाता था. इसलिए रायपुर निवासी निखिल फुल के उपर नजर रखी जा रही थी.
इधर राजिम पुलिस ने 27 मार्च को 240 नग नशीली टेबलेट के साथ को एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पीयूष गोस्वामी निवासी खरियार रोड बताया। पीयूष ने पुलिस को बताया कि उसे रायपुर निवासी निखिल फले ने नशीली टेबलेट खपाने के लिए राजिम बुलाया था. इसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने निखिल फुले को हिरासत में लिया। निखिल की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 350 नग नशीली टेबलेट और एक धारदार चाकू बरामद हुआ.
पूछताछ में निखिल ने बताया कि उसने कुरियर के माध्यम से लक्की से नशीली टेबलेट मंगवाया था. पुलिस ने पीयूष और निखिल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। दोनों के कब्जे से 590 नग नशीली टेबलेट (Nitrazepam Tablets IP Nitrosun 10) जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया. 
गरियाबंद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे का प्रचार-प्रसार करने वाले यूट्यूव एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जारी विज्ञापनों के झांसे में ना आये साथ ही स्वयं नशे से दूर रह कर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

दूसरा मामला- नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : खेल परिसर मैदान में 2 युवक प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और इंजेक्शन बेच रहे थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से इंजेक्शन और टैबलेट बरामद किया गया है. दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. मामला सरकंडा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले में नशे का अवैध कारोबार बेधड़क चल रहा है. हालांकि, पुलिस लगातार कार्रवाई करने का दावा कर रही है. बावजूद इसके तस्कर बेखौफ होकर नशीली और प्रतिबंधित दवाईयां बेच रहे हैं. सरकंडा थाना के सामने खेल परिसर में भी नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. जिससे परेशान होकर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी.
सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि कुछ समय से इंजेक्शन और टैबलेट बिक्री की शिकायत मिल रही थी. शुक्रवार को खेल परिसर के पीछे मैदान में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और इंजेक्शन बेचने के लिए ग्राहक के इंतजार में खड़े थे. सूचना मिलते ही इसकी जानकारी एसपी को देते हुए टीम गठित की.
एनडीपीएस के तय नियमों का पालन करते हुए मैदान में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में एक ने अपना नाम नरेश उर्फ सूरज साहू चिंगराजपारा तो दूसरे ने सरोज उर्फ सूरज सोनी निवासी अशोक विहार फेस 2 बताया.
जब दोनों युवक की तलाशी ली गई. तब एक युवक के पास से नाइट्राजेपन टैबलेट की 10 स्ट्रीप में 120 नग और 820 रुपए कैश मिला. वहीं, दूसरे युवक से एव्हील की 200 एम्पुल इंजेक्शन और 320 रुपए कैश बरामद हुआ. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया.
नाम आरोपी
01. नरेश उर्फ सूरज साहू पिता दादूराम साहू उम्र 23 साल निवासी शिव मंदिर के पास चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.
02. सरोज उर्फ सूरज सोनी पिता मोहन लाल सोनी उम्र 26 साल निवासी अशोक विहार फेस 2, डबरीपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI