भाजपा मंडल के मंत्री अजा मोर्चा सरयू प्रसाद पूरे ने अपने पद व सदस्यता से दे दिया इस्तीफा, अध्यक्ष को प्रेषित कर तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का निवेदन

Saryu Prasad Pure, Secretary of the BJP Mandal's SC Morcha, has resigned from his post and party membership; he has submitted his resignation to the President, requesting that it be accepted with immediate effect.

भाजपा मंडल के मंत्री अजा मोर्चा सरयू प्रसाद पूरे ने अपने पद व सदस्यता से दे दिया इस्तीफा, अध्यक्ष को प्रेषित कर तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का निवेदन

जांजगीर चांपा/पामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पामगढ़ मंडल से संगठन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है पामगढ़ मंडल के अजा मोर्चा मंत्री और प्राथमिक सदस्य सरयू प्रसाद पूरे ने अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.
उन्होंने अपना त्यागपत्र भाजपा पामगढ़ मंडल अध्यक्ष को प्रेषित कर दिया सौंपे गए पत्र में सरयू प्रसाद पूरे ने उल्लेखित किया है कि वह अब तक संगठन द्वारा दी गई. जिम्मेदारियां को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाते आ रहे थे. उन्होंने उनके लिए शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया.
इस्तीफे के पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा की वर्तमान में कुछ व्यक्तिगत कारणों और अनिवार्य पारिवारिक व्यवस्थाओं के चलते हुए संगठन के कार्यों को पूरा समय देने में असमर्थ था महसूस कर रहे हैं. वे नहीं चाहते कि उनके व्यक्तिगत कारणों से पार्टी या संगठन के किसी भी कार्य में कोई बाधा उत्पन्न हो.
उन्होंने मंडल अध्यक्ष से उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने का निवेदन किया है साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में सदैव देश और समाज के कल्याण के लिए तत्पर रहेंगे और वरिष्ठ नेताओं व साथी कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग के लिए हमेशा आभारी रहेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?