दिव्यांग शिक्षक का बेरहमी से कत्ल, टंगिया से वार कर शव घसीटते हुए ले गया हत्यारा, लाश जलाने का प्रयास, मचा हड़कंप, जमीन विवाद बना खून की वजह!
Disabled teacher brutally murdered, killer attacked with a sickle and dragged the body away, attempted to burn the corpse, created panic, land dispute became the reason for the bloodshed!
सक्ती : सक्ती जिले में बुधवार की रात अज्ञात हमलावर ने एक दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को जलने का प्रयास किया। मृतक की पहचान देवानंद भारद्वाज के रूप में हुई है, जो पिहरीद में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जर्वे गांव की है. प्रथिमिक जाँच में हत्या का वजह जमीन विवाद बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक आशंका है कि बुधवार शाम दिव्यांग देवानंद भारद्वाज शाम में अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने निकले थे. इसी दौरान घात लगाए आरोपी ने उन पर टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर दिए. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटते हुए घर के पीछे ले जाकर जला दिया और मौके से फरार हो गया. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
घटना की खबर मिलते ही जैजैपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घटनास्थल को घेराबंदी कर सबूत जुटाए जा रहे हैं.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या शायद पैसों की लेनदेन के विवाद को लेकर की गई है हालांकि मामले की सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी. घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुट गई है.
पुलिस आसपास के लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है. और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है इस निर्मम हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है. पुलिस को आशंका है कि जमीन विवाद के चलते ही दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर दी गई।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



