धमतरी पुलिस का सख्त एक्शन, सेमरा बी के सभी 5 हत्यारे 10 दिन में गिरफ्तार, फरार आरोपी मनीष और सत्यम की भी हुई धरपकड़
Dhamtari police take strict action, arrest all five murderers of Semra B within 10 days, and also apprehend absconding accused Manish and Satyam.
धमतरी/कुरुद : धमतरी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध की सजा तय है. और कानून के शिकंजे से भागना नामुमकिन है. सेमरा बी में 23 साल के युवक रोहित कुमार नाग की नृशंस हत्या के बाद कानून से दूर भाग रहे दो मुख्य फरार आरोपियों मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा और सत्यम साहू को भी पुलिस ने सिर्फ 10 दिनों में दबोच लिया. इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ इस जघन्य हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग सानेट सभी 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है. पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने न सिर्फ पीड़ित परिवार को इंसाफ सुनिश्चित किया है. बल्कि जिले के संगठित अपराधियों को भी एक सख्त संदेश दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे ग्राम सेमरा बी में तालाब किनारे हो रही गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने रोहित कुमार नाग पर हमला कर दिया. हमलावरों ने रोहित को हाथ-मुक्कों, लोहे के पाइप और धारदार चाकू से बेरहमी से मारा. बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई थी. गंभीर रुप से घायल रोहित ने 8 दिसंबर की देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया था.
एसपी धमतरी के स्पष्ट निर्देशों के बाद थाना कुरुद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरु की. मर्ग जांच के बाद मामले में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी जब्त किए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
धमतरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी:
हाल ही में गिरफ्तार:
मनीष साहू उर्फ मनी रोकड़ा (उम्र 24 साल)
सत्यम साहू (उम्र 19 साल)
पूर्व में गिरफ्तार:
3. चंद्रशेखर उर्फ जॉनी साहू
4. झन्नु ध्रुव
5. एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



