पूरे भारत में बेचा जा रहा जानलेवा चाइनीज मांझा, राजधानी में बाल-बाल बची बाइक सवार की जान, उठ रही पाबन्दी लगाने की मांग

Deadly Chinese Manjha is being sold all over India, a bike rider narrowly escapes death in the capital, demand for ban is rising

पूरे भारत में बेचा जा रहा जानलेवा चाइनीज मांझा, राजधानी में बाल-बाल बची बाइक सवार की जान, उठ रही पाबन्दी लगाने की मांग

रायपुर : चाइना मंजा से आम नागरिक परेशान हैं. रोजाना कोई ना कोई घटना हो रही है. आज गोपाल भिसे अपने बच्चे के साथ अम्बेडकर हॉस्पिटल के लिए निकले थे. मौदहापारा रास्ते मे एक लड़का मांझा को पकड़कर खड़ा हुआ था. उसी रास्ते से गोपाल भिसे अपने बच्चे को साथ लेकर जा रहे थे. तभी अचानक उनके गर्दन मे मांझा फस गया. जिसको अपने हाथों से फौरन निकाल कर गाड़ी को रोका. और पीछे से आ रहे बाइक सवार ने फौरन उस मांझा पकड़े लड़के के पास जाकर उसे समझाया और जाने दिया.
गोपाल भिसे जी का कहना है अगर सही समय मे मांझा के हाथ से नही पकड़ पाते तो चोट बहुत गंभीर हो सकती थी. क्यूंकि मांझा बहुत तेज था और बहुत कम समय मे ही ये हादसा हो गया. ज्यादातर लोग ऐसे समय मे खुद को नही बचा पाते हैं. और इस हादसे में मुझे और बच्चे को भी गंभीर चोंट आ सकती थी या जान भी जा सकती थी.
गोपाल का कहना है आज चाइना मांझा पुरे भारत मे बेचा जा रहा है. जो इतना पतला होता है कि आने-जाने वालो को दिखाई भी नही देता है. साथ ही ये मजबूत भी बहुत होते हैं. और खासकर इसका कलर ज्यादातर नजर नही आते.
लोगों की मांग है कि समय रहते इस चाइना मांझे को बेचने के लिए पूरी तरह से रोका जाना चाहिए. और जो बेच रहे हैं. उनके ऊपर करवाई करना चाहिए. साथ ही हर रास्ते मे एक मांझे से सावधान बोर्ड लगाना चाहिए. ताकि आने-जाने वाले बाइक सवार लोग सावधानी रहें. और शासन प्रशासन को इस पर खास ध्यान देने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

चाइनीज मांझा डोर से बने मांझे से मजबूत होने के साथ-साथ सस्ता भी है. यही वजह है की लोग इस मांझे को खरीदते हैं. लेकिन ये चाईनीज मांझा खतरनाक भी है. दरअसल ये मांझा प्लास्टिक से बना होता है. इसके साथ-साथ इस पर लोहे का बुरादा लगा होता है. जो अगर किसी बिजली के तार पर लग जाए तो करंट भी लग सकता है. इसके अलावा किसी के गले में फंसने से गला तक कट जाता है. अगर आप भी सस्ते मांझे के चक्कर में चाइना से आए इस मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं. तो आप अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरा बन सकते हैं.