घरेलू विवाद में डंडे और लोहे के सब्बल से जानलेवा हमला कर बेटी ने पिता को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, 22 वर्षीय आरोपी युवती गिरफ्तार
Daughter kills father in a fatal attack using a wooden club and an iron crowbar following a domestic dispute; incident sparks sensation in the area; 22-year-old accused woman arrested.
नारायणपुर/ कोहकामेटा : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिला में कोहकामेटा थाना इलाके के अंतर्गत ग्राम मोहंदी में पारिवारिक विवाद के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 जून 2026 को ग्राम मोहंदी में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिलने पर थाना कोहकामेटा पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस द्वारा मौके का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई. जांच के दौरान पता चला कि मृतक सोनारु राम सलाम उम्र 46 साल का अपनी बेटी किरण सलाम उम्र 22 साल के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था.
जांच में सामने आया कि 16 जून 2026 को हुए विवाद के दौरान आरोपी किरण सलाम ने गुस्से में आकर घर में रखे डंडे और लोहे के सब्बल से अपने पिता पर हमला कर दिया. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं. गंभीर रूप से घायल होने की वजह से सोनारु राम सलाम की मौत हो गई.
वारदात की खबर और जांच में मिले सबूतों के आधार पर थाना कोहकामेटा में अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच की गई. पुलिस ने घटनास्थल से जरुरी सबूत इकठ्ठा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नारायणपुर भेज दिया.
जांच के दौरान आरोपी किरण सलाम से पूछताछ की गई. जिसमें घटना से संबंधित अहम जानकारी मिली. आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा और लोहे का सब्बल बरामद किया गया. मामले में मिले सबूतों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार आरोपी किरण सलाम पिता स्व सोनारू राम सलाम उम्र 22 साल निवासी ग्राम मोहंदी, थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर को 17 जून 2026 को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. थाना कोहकामेटा द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



