सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच टक्कर, तीन दोस्तों की मौत, दो घायल. खुले सभी एयरबैग, नहीं बची किसी की भी जान
Collision between car and pickup in Surajpur three friends killed two injured All airbags opened no one was saved
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई. हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. सभी एयरबैग खुलने के बाद भी किसी की भी जान नहीं बच पाई. वहीं पिकअप के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.
गौरतलब है कि प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे गोटगवां के पास कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हुई है. बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव से 4 युवक कार नम्बर CG29 AE 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे.
वहीं कुछ लोग गोटगवां के पास टमाटर लोडकर पिकअप नंबर UP64 AT 6380 से बनारस जा रहे थे. कार और पिकअप की आमने-सामने से इतनी जोरदार टक्कर हुई कि हादसे के बाद कार के चारों एयर बैग खुल गए थे. इसके बावजूद कार में सवार गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल उम्र 24 साल, दीपक पटेल उम्र 23 साल, पुष्पेंद्र भाई पटेल उम्र 21 साल मौके पर ही दम तोड़ दिया.
वहीं कार में सवार बटई निवासी चौथा युवक विनय यादव उम्र 21 साल और पिकअप चालक विक्रम सिंह उम्र 42 साल निवासी फुंदुरडीहारी की हालत नाजुक है. दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



