रायपुर में प्राइवेट कंपनी में 1.20 करोड़ की गबन, अमानत में खयानत करने वाला बिलासपुर का आरोपी अकाउंटेंट सागर तिवारी गिरफ्तार

Bilaspur's accused accountant Sagar Tiwari arrested for embezzlement of Rs 1.20 crore in a private company in Raipur, breach of trust

रायपुर में प्राइवेट कंपनी में 1.20 करोड़ की गबन, अमानत में खयानत करने वाला बिलासपुर का आरोपी अकाउंटेंट सागर तिवारी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित केमप्लास्ट प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत अकाउंटेंट ने 1.20 करोड़ रुपये की गबन की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी अकाउंटेंट सागर तिवारी ने कंपनी के खातों से ऑनलाइन लेन-देन के जरिए यह रकम अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर कर दी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अनुराग अग्रवाल ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी कंपनी कचना (रायपुर) में स्थित है. वहां सागर तिवारी अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था. वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी उसी के पास थी. जिसे उसने दुरुपयोग करते हुए 1 जुलाई 2024 से अब तक कंपनी के खाते से कई निजी खातों में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये का गबन कर लिया.
इस शिकायत पर थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 357/25 धारा 316(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल जांच और गिरफ्तारी के निर्देश दिया.
विशेष टीम गठित कर टीम ने शिकायतकर्ता से डिटेल पूछताछ कर तकनीकी सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु की. कुछ ही घंटों में टीम ने आरोपी सागर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने गबन की बात कबूल की है.
गिरफ्तार आरोपी
सागर तिवारी पिता भागीरथी तिवारी उम्र 30 साल निवासी अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB