सूर्या मॉल के स्पा सेंटरों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मचा हड़कंप
Big police action in Surya Mall's spa centers, 7 female operators arrested and sent to jail, created a stir
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी पुलिस ने जुनवानी स्थित टी.आई. सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटरों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। साप्ताहिक अवकाश के दिन भी स्पा सेंटर खुले रखने और पुलिस से विवाद करने के आरोप में 7 स्पा सेंटरों की महिला संचालिकाओं को गिरफ्तार किया गया है. सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद दुर्ग सेंट्रल जेल भेज दिया गया है
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को लगातार खबर मिल रही थी कि स्मृतिनगर में स्पा की आड़ में यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. इससे पहले भी पुलिस ने इन सभी स्पा सेंटरों में काईवाई कर चुकी है. लेकिन कुछ वक्त बाद ये फिर से चालू हो गए थे.
फिलहाल पकड़ी गई सभी संचालिकाओं से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इन स्पा सेंटरों से कोई और अवैध कारोबार तो नहीं जुड़ा है.
चौकी प्रभारी स्मृति नगर भिलाई गुरविन्दर सिंह संधू के नेतृत्व मे अवैध रूप से संचालित स्पा एण्ड सेलून टी.आई. सूर्यामाल जुनवानी में पूर्व में दबिश दिया जाकर समझाइस दिया गया था. लेकिन संचालित 1.न्यू एलोरा स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून के संचालिका झरना मंडल 02. रायल रिलेक्सिंग स्पा संचालिका श्रीमती बी. मोला उर्फ रोशनी 03.द फाईनिंग स्पा संचालिका प्रिया श्याम 04. द राईंनिग स्पा संचालिका कनिष्का बिझाडे 05.स्पा सेलून एण्ड ब्यूटी के संचालिका कृतिमा देशलहरे 06. स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून का संचालिका श्रीमती संजू सिंह 07. स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून दिशा बंजारे का 19 अगस्त 2025 के पूर्व चेंकिग के दौरान शासन का नियमों के मुताबिक चलाने और अवैध कार्य पर में संलिप्त नही रहने के बारे में हिदायत दिया गया था.
19 अगस्त 2025 को चेकिग के दौरान पाया गया कि शासन के द्वारा जारी किए गुमस्ता लायसेंस में मंगलवार को स्पा एण्ड ब्यूटी सेलून को छुटटी रहने की वजह से बंद करने का निर्देश दिये गये थे. जिसका पालन नही करते हुये मंगलवार को टी. आई सूर्यामाल स्थित स्पा एण्ड सेलून को संचालित करना पाया गया था. जिसकी चेकिंग के दौरान उन लोगो के द्वारा पुलिस स्टाफ एवं साक्षीगणों से बाद विवाद करने से टी.आई. सूर्यामाल में भ्रमण करने वालों की बीच माहौल खराब होने और शासन के दिये गये निर्देशों का पालन न करने पर थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में इस्तग्रास क्रमांक 226/542 धारा 170/126,135 भारतीय नागरिक सूरक्षा सहिता के तहत् कार्यवाही किया. अनुविभागिय दण्डाधिकारी छावनी के अदालतमें पेश किया गया है. जो सभी को केन्द्रीय जेल दुर्ग मे भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



