गरियाबंद में भाजपा के रिखी यादव ने मारी बाजी, 15 में से 9 वार्डों में भाजपा का कब्जा, कांग्रेस को मिली 4 सीट, आसिफ मेमन की हुई शानदार जीत
BJP's Rikhi Yadav won in Gariaband, BJP captured 9 out of 15 wards, Congress got 4 seats, Asif Memon won with a huge margin
गरियाबंद : गरियाबंद नगर पालिका चुनाव (Nagar Palika Chunav Result) के नतीजे सामने आ गए हैं. इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी पलटने में अहम भूमिका निभाई है. भाजपा के रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गेंदलाल सिंह को 164 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.
रिखी रामयादव को कुल 3422 वोट मिले. जबकि कांग्रेस के सिंह 3258 वोट ही जुटा सके. असली कहानी इन आंकड़ों से कहीं ज्यादा दिलचस्प है. क्योंकि कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह भीतरघात और बागी उम्मीदवार बने. गरियाबंद में 9 पार्षद भाजपा और चार पार्षद कांग्रेस के जीते हैं. वहीं, दो पार्षद निर्दल जीते हैं. इसके साथ ही जीत के साथ मिठाइयां बांटने की तैयारी की जा रही है.
सबसे रोचक मुकाबला वार्ड 15 में रहा. जहां भाजपा के सूरज सिन्हा ने 134 वोट हासिल कर सबसे कम उम्र में पार्षद बनने का गौरव हासिल किया. वहीं, वार्ड 11 से भाजपा के आसिफ मेमन ने 453 वोटों के साथ सबसे बड़ी जीत दर्ज की. जबकि कांग्रेस के मुकेश रामटेके महज 78 वोट ही जुटा सके.
गरियाबंद नगर पालिका
वार्ड 1: कांग्रेस के संदीप सरकार (269 वोट) ने जीत दर्ज की. जबकि भाजपा के राधे सोनवानी (133 वोट) पिछड़ गए.
???? वार्ड 2: निर्दलीय उम्मीदवार निरंजन प्रधान (118 वोट) ने करीबी मुकाबले में भाजपा के प्रकाश यादव (114 वोट) को हराया.
???? वार्ड 3: भाजपा की रेणुका साहू (220 वोट) ने कांग्रेस की विमला साहू (207 वोट) को हराया.
???? वार्ड 4: कांग्रेस की शीला तांडी (200 वोट) ने भाजपा की गीता (132 वोट) को शिकस्त दी.
???? वार्ड 5: भाजपा के विष्णु मरकाम (240 वोट) ने कांग्रेस के वरुण (211 वोट) को हराकर सीट निकाली.
???? वार्ड 6: कांग्रेस के छगन यादव (311 वोट) ने भाजपा के परस देवांगन (192 वोट) को मात दी.
???? वार्ड 7: कांग्रेस की पार्वती (248 वोट) ने भाजपा की टीमेश्वरी (217 वोट) को हराया.
???? वार्ड 8: भाजपा के खेम सिंह (295 वोट) ने कांग्रेस के योगेश बघेल (230 वोट) को पराजित किया.
???? वार्ड 9: भाजपा की मधु देवांगन (244 वोट) ने कांग्रेस की गुरनुर कौर (173 वोट) को हराया.
???? वार्ड 10: भाजपा के सुरेंद्र सोनटेके (327 वोट) ने कांग्रेस के सुजीत कुटारे (64 वोट) को करारी शिकस्त दी.
???? वार्ड 11: भाजपा के आसिफ मेमन (473 वोट) ने कांग्रेस के मुकेश रामटेक (78 वोट) को चारों खाने चित किया.
???? वार्ड 12: निर्दलीय पुना यादव (153 वोट) ने कांग्रेस के उत्तम सोनी (130 वोट) को हरा दिया.
???? वार्ड 13: भाजपा की बिंदु सिन्हा (100 वोट) ने कांग्रेस की हेमकली (95 वोट) को मामूली अंतर से हराया.
???? वार्ड 14: भाजपा की पुष्पा साहू (159 वोट) ने कांग्रेस की प्रतिभा (105 वोट) को पीछे छोड़ा.
???? वार्ड 15: भाजपा के सूरज सिन्हा (134 वोट) ने कांग्रेस के जुनैद (123 वोट) को परास्त किया.



