पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का प्रयास, गंभीर रुप से घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, चाकूबाजी की वारदात से फैली सनसनी

An attempt was made to murder a man by crushing his head with a stone. A seriously injured young man is being treated in the hospital. A stabbing incident has caused a sensation.

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या का प्रयास, गंभीर रुप से घायल युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज, चाकूबाजी की वारदात से फैली सनसनी

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिला की इस्पात नगरी भिलाई से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भिलाई में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात हुई है. इस वारदात में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को उसके परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है. वहीं पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई निगम क्षेत्र के वार्ड 36 फल मंडी सतनाम नगर में अज्ञात युवकों ने पत्थर से सिर कुचलकर नील कमल जांगड़े की हत्या का प्रयास किया. स्थानीय लोगों ने घायल युवक के परिजनों को वारदात की खबर दी. खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है.
परिजनों ने छावनी थाना में जुर्म दर्ज कराया है. चाकूबाजी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t