ड्यूटी पर जा रही आंगनबाड़ी सहायिका का कार सवारों ने कर लिया अपहरण, इलाके में दहशत का माहौल, परिचित पर शक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

An Anganwadi worker on her way to work was kidnapped by car riders, creating panic in the area, suspicion on an acquaintance, and questions raised about security arrangements.

ड्यूटी पर जा रही आंगनबाड़ी सहायिका का कार सवारों ने कर लिया अपहरण, इलाके में दहशत का माहौल, परिचित पर शक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बैकुंठपुर क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सहायिका का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जाल बिछा दिया है. यह मामला बैकुंठपुर के पास स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ‘चेर’ का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी सहायिका आशा प्रजापति रोज की तरह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकली. और घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची थीं कि एक सफेद रंग की अल्टो कार वहां आकर रुकी. कार में सवार व्यक्ति ने सहायिका को जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया और तेजी से फरार हो गया.
इस पूरी वारदात को पास मौजूद स्थानीय लोगों ने देखा. उन्होंने फौरन इसकी खबर पीड़िता के पति को दी. अपहरण की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय पार्षद बैकुंठपुर सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक अहम सुराग हाथ लगा है. बताया जा रहा है कि इस वारदात में वीरेंद्र बसोर नामक व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है. जो पीड़िता आशा प्रजापति का पूर्व परिचित बताया जा रहा है. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि क्या यह किसी आपसी रंजिश या पुराने विवाद का नतीजा है.
आरोपी और पीड़िता दोनों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं, जिससे उनकी लोकेशन ट्रेस करने में पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बैकुंठपुर पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है और मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी सबूतों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया जाएगा.
दिनदहाड़े हुई इस अपहरण की घटना ने क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं. स्थानीय निवासी पुलिस से जल्द कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t