रेल में यात्रियों से अवैध वसूली और अभद्रता का आरोप, हेल्पलाइन पर शिकायत, RPF ने की बड़ी कार्रवाई, 7 नकली किन्नर राजनांदगांव के पास ट्रेन से गिरफ्तार
Allegations of extortion and indecency against train passengers, complaint on helpline, RPF takes major action, 7 fake transgender people arrested from train near Rajnandgaon
राजनांदगांव : ट्र्रेन के सफर में आपने अक्सर किन्नरों को मुसाफिरों से वसूली करते देखा होगा. कई बार विवाद की भी हालत बन जाती है. परिवारों के साथ सफर करने वाले यात्री इसका विरोध नहीं करते हैं. जिससे किन्नरों का हौंसला बढ़ जाता है. इसी का फायदा उठाकर महिलाओं के एक समूह किन्नर बनकर ट्रेन में वसूली कर रहा था. राजनांदगांव आरपीएफ ने रेलवे हेल्पलाइन में शिकायत मिलने पर 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे हेल्पलाइन 139 पर मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में खबर मिली थी कि ट्रेन नम्बर 22846 में कुछ किन्नर यात्रियों से पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रहे हैं. निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने संबंधित कोचों में जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार करते पाई गई.
सभी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया. जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने कहा कि इस प्रकार की अवैध और अनुचित गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. सफ़र के दौरान अगर कोई संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा महसूस हो तो रेलवे हेल्पलाइन 139 पर खबर दें. आपकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



