फेसबुक में दोस्ती, शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से लगातार दुष्कर्म, रायपुर का फरार आरोपी नीरापद सीतापुर से गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

After befriending a divorced woman on Facebook and lulling her with a false promise of marriage, a man from Raipur repeatedly raped her; the absconding accused, Neerapad, was arrested in Sitapur and has now been put behind bars.

फेसबुक में दोस्ती, शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से लगातार दुष्कर्म, रायपुर का फरार आरोपी नीरापद सीतापुर से गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है. आरोपी के खिलाफ रायगढ़ की एक महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत पर महिला थाना में जुर्म दर्ज किया गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक  पीड़िता ने 28 अप्रेल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए आरोपी नीरापद बबली से हुई थी. जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी. आरोपी ने खुद को रायपुर निवासी और पेंट-पुट्टी ठेकेदारी का काम करने वाला बताते हुए पीड़िता से शादी करने का भरोसा दिलाया. पीड़िता द्वारा अपने परिजनों को भी आरोपी के बारे में जानकारी दी गई थी.
पीड़िता के मुताबिक 14 अक्टूबर 2023 को आरोपी उसके घर आया और परिजनों से मुलाकात करने के बाद शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद आरोपी कई बार उसके घर आता रहा और पीड़िता को कुडुमकेला ले जाकर किराए के मकान में वर्ष 2025 तक अपने साथ रखा. जहां वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.
पीड़िता ने बताया कि 15 मई 2025 को आरोपी उसे रायगढ़ स्थित घर छोड़कर चला गया. बाद में 17 अप्रेल 2026 को आरोपी फिर पीड़िता के घर आया और यह कहते हुए शादी से इंकार कर दिया कि वह पहले ही शादी कर चुका है. विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से गाली-गलौज करते हुए उसे धमकी दी और वहां से चला गया.
पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना टीम द्वारा पहले भी दबिश दी गई थी. लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर फरार चल रहा था. इसी दौरान पुलिस को आरोपी के सीतापुर क्षेत्र में होने की खबर मिली. जिस पर महिला थाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए सीतापुर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया.
आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे पेटला, जिला सरगुजा (सीतापुर क्षेत्र) से गिरफ्तार किया गया. थाना लाकर घटना के बारे में पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. इसके बाद आरोपी नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली 36 साल पिता निवासी बबाली साकिन ऑगनबाडी माना कैम्प वार्ड नम्बर 7 रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.) का पुरुषार्थ एवं स्वास्थ्य परीक्षण के.जी.एच. रायगढ़ में कराया गया. अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
आरोपी
नीरापद बबली उर्फ नीरापद बबाली 36 साल पिता निवासी बबाली साकिन ऑगनबाडी माना कैम्प वार्ड नम्बर 7 रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t