पहले जीजा से संबंध फिर भांजे के साथ फरार, शक के चलते पत्नी को पति ने पिलाया पेशाब, सरेआम काट दिया बाल, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Affair with brother-in-law followed by elopement with nephew; husband forces wife to drink urine and publicly chops off her hair on suspicion of infidelity; video goes viral, police investigating.
सूरजपुर/पंडोपारा/काटकोना : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पर इंसानियत को शर्मसार करते हुए चरित्र शंका पर पति ने पहले तो पत्नी को जमकर पीटा इसके बाद उसके सिर का मुंडन कर दिया. पति ने पत्नी का मुंडन करने के बाद पेशाब भी पिला दिया। आखिर में कालिख पोती. इस पूरी हैवानियत का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में पति-पत्नी के चारों बच्चे भी नजर आ रहे हैं. वहीं पीड़िता की शिकायत पर पटना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी. इतनी साल बाद दोनों के बीच शक पैदा हुआ और आखिर नौबत दरिंदगी तक आ गई. पति ने मारपीट कर बच्चे और खुद का पेशाब पिलाया और फिर पत्नी के मुंह पर कालिख भी पोती. इस दौरान पत्नी लगातार रोती रही, लेकिन पति नहीं पसीजा.
सूरजपुर जिले के करंजी की रहने वाली महिला का आरोप है कि पति अक्सर अमानवीय प्रताड़ना करता है. पति मंत्रालय में सरकारी गाड़ी चलाता है. दोनों के दो बेटे और दो बेटी है. विवाद और मारपीट के चलते पत्नी एक साल से अलग रह रही थी. हाल ही में पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर पांडोपारा घूमने आई थी, जहां आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया.
उधर, पति ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पहले जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई, जिसके चलते उसकी बदनामी हुई.
इसके बाद पुलिस ने मामूली धाराओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है उधर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



