दशहरा मैदान में हादसा, अचानक टूटी क्रेन की बेल्ट, दहन से पहले धड़ से अलग हुआ रावण का सिर, टूटकर गिरा जमीन पर, हादसे से मचा हड़कंप

Accident at Dussehra ground crane belt suddenly broke Raavan head got separated from the body before burning broke and fell on the ground accident caused panic

दशहरा मैदान में हादसा, अचानक टूटी क्रेन की बेल्ट, दहन से पहले धड़ से अलग हुआ रावण का सिर, टूटकर गिरा जमीन पर, हादसे से मचा हड़कंप

कोटा : कोटा के दशहरा मेले में शुक्रवार को देर रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब रावण के पुतले को खड़ा करते समय क्रेन की बेल्ट अचानक टूट गई. क्रेन की बेल्ट टूटने की वजह से रावण के पुतले का एक हिस्सा गिरकर पेड़ पर जा गिरा. इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया. गनीमत रही कि नीचे कोई व्यक्ति खड़ा नहीं था, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.
मिली जानकारी के मुताबिक दशहरा मैदान के विजय श्रीरंग मंच के नजदीक रावण के पुतले को खड़ा करने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था. कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले पहले ही स्थापित किए जा चुके थे. रावण के पुतले को खड़ा करते समय हल्की बारिश शुरु हो गई और जैसे ही उसकी कमर का हिस्सा क्रेन से लगाया जा रहा था. अचानक बेल्ट टूट गई.
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. हादसे के बाद निगम के अधिकारी ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की तब पता चला कि रावण की गर्दन और कमर के हिस्से में लगा बांस और रस्सियां टूटी है. जिसे दुरुस्त कर दिया गया. फिर पहले रावण को पूरी तरह से खड़ा किया गया. जिसके बाद शाम को रावण दहन किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb