छात्र से केस खत्म करने के नाम पर 10000 रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को ACB ने पकड़ा, 37 हजार घूस लेने के आरोप में डाक विभाग के दो कर्मी गिरफ्तार

ACB caught head constable taking 10000 bribe in the name of closing the case from the student two postal department employees arrested for taking 37 thousand bribe

छात्र से केस खत्म करने के नाम पर 10000 रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को ACB ने पकड़ा, 37 हजार घूस लेने के आरोप में डाक विभाग के दो कर्मी गिरफ्तार

छात्र से केस खत्म करने के नाम पर 10000 रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को ACB ने पकड़ा

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है. एसीबी ने भिलाई के स्मृति नगर चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. केमिकल लगे नोट से मामले का खुलासा हुआ. एसीबी के डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.
प्रार्थी बी-फार्मा का विद्यार्थी निवासी नेहरु नगर जिला दुर्ग ने एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की थी कि उसका कुछ दिन पहले एक विवाद हुआ था. जिसकी शिकायत थाने में लंबित थी. जांच के दौरान प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा से मुलाकात करने पर शिकायत को नस्तीबद्ध करवाने के एवज में उसने प्रार्थी से 20,000 रुपए रिश्वत की मांग की.
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था. बल्कि प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी प्रधान आरक्षक ने 10,000 रुपए लेने को राजी हुआ. ट्रेप आयोजित कर एसीबी ने आरोपी प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिन्हा को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. इस मामले में एसीबी आरोपी के खिलाफ धारा-7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

37 हजार घूस लेने के आरोप में डाक विभाग के दो कर्मी गिरफ्तार

रायपुर : सीबीआई ने छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में डाक विभाग के एक मेल ओवरसियर और एक सब-डिविजनल इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट को शिकायतकर्ता से 37000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
सीबीआई ने 23 नवंबर को आरोपी मेल ओवरसियर, ओ/ओ, सब डिविजनल इंस्पेक्टर ऑफ पोस्ट (एसडीआईपी), जिला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था. बलौदाबाजार जिले के ब्रांच पोस्ट मास्टर, देवसुंदरा  द्वारा की गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था.
शिकायत में यह आरोप लगाया गया था कि 22 नवंबर को आरोपी मेल ओवरसियर (एमओ) और एसडीआईपी डाक विभाग, बलौदाबाजार द्वारा देवसुंदरा डाकघर का निरीक्षण किया गया था और कहा जाता है कि शिकायतकर्ता शाखा पोस्ट मास्टर की तरफ से कुछ गलती पाई गई थी.
इसके अलावा शिकायतकर्ता को 11 नवंबर को एसडीआईपी, डाक विभाग बलौदाबाजार के कार्यालय में आरोपी मेल ओबरसीयर द्वारा बुलाया गया था. जहां उसे कथित तौर पर आरोपी द्वारा रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा गया था.
इस मामले को निपटाने और निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता की तरफ से पाई गई गलती पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में 60,000/- रुपये की रिश्वत मांगी गई. साठ हजार की यह रकम किस्तों में देने पर सहमति बनी. जिसके हिसाब से पहली किस्त में चालीस हजार और दूसरी किस्त में बीस हज़ार रुपए देना था. बाद में उक्त एसडीआईपी ने भी रुपये की मांग का समर्थन किया. आरोपी मेल ओवरसियर ने 40,000/- रुपये की मांग की और शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि उसे कोई नुकसान नहीं होगा.
सीबीआई ने शनिवार को आरोपी मेल ओवरसियर को शिकायतकर्ता से 37,000/- रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है.
दोनों आरोपी मेल ओवरसियर राजेश पटेल और एसडीआपी श्रीमती सुनीता मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के आवासीय परिसरों और कार्यालय में तलाशी ली जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI