नानी के क्रियाकर्म में आई युवती को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाई शराब, खेत में मामा ने किया दुष्कर्म, आरोपी हरिचंद्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
A young woman who had come to attend her grandmother's funeral was given alcohol mixed in a cold drink, and her uncle raped her in the field. The accused, Harichandra, was arrested within 24 hours.
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नानी के क्रियाकर्म में गांव आई युवती को रिश्ते में भांजी कहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया मामले में मोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 मई को पीड़िता अपनी नानी के निधन के बाद क्रियाकर्म में शामिल होने आई हुई थी. इसी दौरान गांव का रहने वाला हरिचंद्र साहू पिता बुधराम साहू उम्र 42 साल जो पीड़िता को रिश्ते में भांजी कहता था. उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया. आरोप है कि आरोपी ने युवती को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और फिर खेत की तरफ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पीड़िता की शिकायत पर थाना डोंगरगढ़ अंतर्गत चौकी मोहारा में भारतीय न्याय सहिता की धारा 64(1) के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिया.
मोहारा चौकी पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने 18 मई को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
आरोपी
हरिचंद्र साहू पिता बुधराम साहू उम्र 42 साल ग्राम छपारा चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



