दोस्तों संग घूमने गया युवक, स्वतंत्रता दिवस पर डैम में नहाते समय डूबने से मौत, गोताखोरों ने किया शव बरामद, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Young man drowns while bathing in a dam with friends on Independence Day; divers recover the body; Meteorological Department issues rain alert.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के मुडमार बांध में 15 अगस्त को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। प्रणय गुर्वेकर उम्र 35 साल शनिवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिले के मुडमार बांध में 15 अगस्त को नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला. प्रणय गुर्वेकर उम्र 35 साल शनिवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ मुडमार बांध घूमने गया था. मृत युवक मिक्चर का व्यापारी बताया गया है. बहरहाल कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है.
कोरबा जिले के इन गांवों में अलर्ट
मिनीमाता बांगो डैम के 5 गेट खोले जाने के बाद प्रशासन ने जिले के 35 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. इनमें बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, सिलीयारीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा और सिरकीकला शामिल हैं.
कोटाडोल में 130 MM बारिश
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कोटाडोल में 130 MM रिकॉर्ड हुई. शंकरगढ़ और पोड़ी उपरोड़ा में 110-110 MM बारिश हुई. सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथनगर में 80-80 MM, जबकि जनकपुर-भरतपुर में 70 MM बारिश दर्ज की गई.
बलरामपुर, वाड्रफनगर, चलगली और सामरी में 60-60 MM बारिश हुई. रतनपुर, कुनकुरी, बेलतरा, पचपेड़ी, भैसमा, कोरबा, बेलगहना, मनोरा, सकरी और मस्तूरी में 50-50 MM पानी गिरा.
पाली, बगीचा, रामचंद्रपुर, दुलदुला, सीपत, करतला और जगदलपुर में 40-40 MM बारिश हुई। पेंड्रा, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़, कांसाबेल, कुसमी, कोंटा, बस्तर, जशपुरनगर, नवागढ़, मरवाही, पामगढ़, केल्हारी, पेंड्रा रोड, चांदो, बिलासपुर, अकलतरा, टोकापाल, सकरी, सकौला, बैकुंठपुर और खड़गवां में 30 MM तक बारिश रिकॉर्ड हुई.
बारिश का आज भी जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.
दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इससे जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन करीब 4.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे में यह कमजोर हो सकता है.
नॉर्थ-वेस्ट बंगाल की खाड़ी में 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई पर एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से अगले 48 घंटे में नॉर्थ बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



