सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जनरल वार्ड में युवक ने खुद को लगाई आग, मौके पर ही मौत, अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
A young man set himself on fire in the general ward of the Community Health Centre, dying on the spot, causing panic in the hospital premises.
सक्ती : सक्ती जिले से इस वक्त एक गंभीर और सनसनीखेज घटना सामने आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जनरल वार्ड में एक युवक ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली. घटना के समय वार्ड में मौजूद लोगों ने जैसे ही युवक को जलते हुए देखा. अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई.
खबर मिलते ही सक्ती थाना के प्रभारी लखन पटेल पुलिस टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और हालात को कंट्रोल किया हालांकि इस घटना मे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई. वहीं घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरु कर दी गई है.
फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. साथ ही यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे क्या वजह रही. पुलिस अस्पताल प्रबंधन, मौजूद स्टाफ और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की असल वजह सामने आ सकेगी. इस घटना से अस्पताल परिसर और स्थानीय क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



