जयंती कार्यक्रम से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में 3 नाबालिग बालकों समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

A young man returning from a birth anniversary celebration was stabbed to death; police arrested seven accused, including three minors, within 24 hours.

जयंती कार्यक्रम से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में 3 नाबालिग बालकों समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भाटापारा : भाटापारा जिला के ग्राम सेमरिया (ब) में जयंती कार्यक्रम के बाद लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला कर की गई हत्या के मामले में भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 3 नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक 28-29 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे जयंती कार्यक्रम से लौटते समय प्रार्थी और उसके दोस्त गली से गुजर रहे थे, तभी आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे. प्रार्थी पक्ष द्वारा मना करने पर आरोपी एक राय होकर भड़क गए और उन्होंने हाथ-मुक्का और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में परमेश्वर यदू गंभीर रुप से घायल होकर बेहोश हो गया. उसे सरकारी अस्पताल भाटापारा ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
इस मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 798/2025, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों, प्रार्थी और गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया.
पूछताछ में सभी आरोपियों ने वारदात में शामिल होना कबूल किया. 30 दिसंबर 2025 को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने की कार्रवाई की गई है
गिरफ्तार आरोपी
बहाल दास बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्राम बिजराडीह
धनेश चेलक उम्र 20 साल निवासी ग्राम बिजराडीह
धनराज बघेल उम्र 18 साल निवासी ग्राम बिजराडीह
टिकेश्वर बांधे, उम्र 18 साल निवासी ग्राम गाडाडीह
3 नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t