युवक ने कर ली आत्महत्या, बच्चों से मंगाया पेट्रोल, फिर नशे की हालत में खुद पर लगाई आग, अस्पताल जाने से किया इंकार, पसरा मातम
A young man committed suicide by asking his children for petrol and then setting himself on fire while intoxicated. The death has caused mourning in the area, and the police are investigating.
सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ग्राम मानपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. उसे नाजुक हालत में युवक ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया. इसके बाद रात में अपने कमरे में सो गया. सुबह उठकर पत्नी ने देखा तो पति का शरीर ठंडा हो चुका था. युवक की खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के मानपुर निवासी आगर साय उम्र 35 साल ने बीती रात खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. परिजनों ने उसके चीखने की आवाज सुनी और आग बुझाई. युवक की हालत देख पत्नी ने अस्पताल ले जाने की कोशिश की. उसकी सास ने भी अस्पताल जाने को कहा. लेकिन युवक ने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया. सुबह देखने पर पति की मौत हो चुकी थी. चिकित्सकों ने शनिवार को युवक के शव का पोस्टमॉर्टम किया और शव को परिजनों को सौंप दिया है.
मृतक आगर साय के परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था. शराब पीने को लेकर परिजनों से विवाद होता था. बीती शाम आगर साय ने बच्चों को भेजकर पेट्रोल मंगाया था. बच्चे पेट्रोल मंगाने का कारण नहीं समझ पाए. रात को आगर साय ने पेट्रोल डाल आग लगा ली.
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस ने मामले में परिजनों का बयान दर्ज किया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



