कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी-बिक्री करने वाले व्यापारी ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या!, सदमे में परिजन, गांव में शोक का माहौल
A trader dealing in paddy at the agricultural produce market committed suicide by hanging himself, leaving his family in shock and the village in mourning.
राजनांदगांव : कृषि उपज मंडी में धान की खरीदी-बिक्री का काम करने वाले संबलपुर निवासी रामखिलावन साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव सिंघोला धान खरीदी केंद्र से कुछ ही दूरी पर पेड़ पर लटका मिला. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामखिलावन साहू उम्र 49 साल लंबे समय से मंडी परिसर में धान की खरीदी-बिक्री का काम कर रहे थे. मंगलवार सुबह लोगों ने उनका शव पेड़ पर लटका देखा. जिसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई. घटना के कारणों का अभी तक साफ पता नहीं चल सका है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही परिस्थितियों पर स्पष्टता आएगी. उधर अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है. परिजन सदमे में हैं और लगातार रो-रोकर बेहाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



