गरियाबंद राशन दुकान का औचक निरीक्षण, बंद मिली राशन दुकान, मचा हड़कंप, खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने दिये 6 दिन दुकान खोलने के निर्देश

A surprise inspection of a Gariaband ration shop found it closed, causing a stir. The Food Commission Chairman issued instructions to keep the shop open for six days.

गरियाबंद राशन दुकान का औचक निरीक्षण, बंद मिली राशन दुकान, मचा हड़कंप, खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने दिये 6 दिन दुकान खोलने के निर्देश

गरियाबंद : राशन की दुकानें असल में गरीबों को राशन देने के लिए होती हैं और उन्हें खोलना भी पड़ता है. जी हाँ, ये अमूल्य ज्ञान गरियाबंद के उन राशन दुकानदारों को मिला. जो अपनी दुकानों को हफ्ते में दो-चार बार खुलने वाला वीआईपी लाउंज समझ बैठे थे. यह ज्ञानवर्धक खुलासा तब हुआ जब छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा अचानक से बिना किसी जानकारी के खुद निरीक्षण पर पहुंच गए और उन्हें इस कड़वे सच का सामना करना पड़ा.
​हुआ यूँ कि अध्यक्ष साहब गरियाबंद के दौरे पर निकले और अचानक निरीक्षण करने लगे. लेकिन रावण भाठा स्थित राशन दुकान पर उन्हें स्वागत में मिला एक बड़ा सा ताला बस, साहब का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों की क्लास लगा दी. ​ऐसा लगा मानो वो कह रहे हों भई, दुकान खोलने का कष्ट ही क्यों किया? हितग्राही तो बस दुकान के बाहर माथा टेकने और आपके दर्शन करने आते हैं.
​अध्यक्ष संदीप शर्मा ने इस शॉकिंग खुलासे के बाद एक सख्त फरमान जारी किया है. जिसे सुनकर कई दुकानदारों को तनाव हो सकता है. फरमान यह है कि अब राशन दुकान की मनमानी नहीं चलेगी ​दुकानें हफ्ते में सिर्फ एक दिन बंद रहेंगी. बाकी 6 दिन खुलेंगी अगर किसी ने इस कठोर नियम को तोड़ा. तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. यह उन महान दुकानदारों के लिए बड़ा झटका है. जो हफ्ते में दो-तीन दिन दुकान खोलकर मानो जनता पर कोई बड़ा एहसान कर देते थे. बेचारे दूर-दराज से आने वाले हितग्राही, जो दुकान को तीर्थ स्थल समझकर चक्कर काटते थे. अब शायद उन्हें खाली हाथ नहीं लौटना पड़ेगा.
​जब अधिकारियों ने अपना दुखड़ा रोया कि साहब, एक ही सेल्समैन है. वो बेचारा कितनी जगह बैठेगा? तो अध्यक्ष ने साफ कहा ये समिति मैनेज करे. हमें नहीं पता अतिरिक्त सेल्समैन रखो मतलब साफ है. जुगाड़ टेक्नोलॉजी से एक आदमी का 2 से 3 दुकानों पर राज करने का सिस्टम अब बंद होना चाहिए. वाह! क्या सॉलिड बात कही है.
​शर्मा जी की नजर उन बोर्ड्स पर भी पड़ी. जिन पर सुनहरे अक्षरों में लिखा था राशन 25 तारीख तक मिलेगा. इसे देख अध्यक्ष ने फिर अधिकारियों को ज्ञान दिया. ​क्या 25 के बाद आने वाले लोग राशन नहीं. प्रसाद लेने आते हैं? राशन 31 तारीख तक बंटेगा. ये छत्तीसगढ़ शासन का नियम है. तुम्हारी मर्जी का नहीं.
इसके बाद अध्यक्ष जी वार्ड नं 3 की दुकान पर पहुंच गए वहाँ का नजारा भी अद्भुत था. दुकान तो खुली थी. लेकिन स्टॉक में गड़बड़ी का खेल दिखी. जिसके बाद अध्यक्ष ने फौरन अधिकारी को आदेश दिया कि सेल्समैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए.
​जैसे ही अध्यक्ष के आने की जानकारी मिली. खाद्य अधिकारी भी जाग गए. उन्होंने कहा कि माननीय अध्यक्ष के निरीक्षण में जो भी गड़बड़ी सामने आई है. सबकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने भी सीना ठोक कर कहा कि अब हफ्ते में 6 दिन दुकानें खोली जाएंगी और अगर ऐसा नहीं हुआ तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही होगी.
​कुल मिलाकर, गरियाबंद के राशन दुकानदारों के लिए वर्क फ्रॉम होम (या वर्क ही नहीं) वाले दिन लद गए हैं. अध्यक्ष संदीप शर्मा ने साफ चेतावनी दी कि अगर नियम तोड़ा. दुकान बंद मिली या लोगों को समय पर राशन नहीं मिला तो सीधी कार्यवाही होगी. अब देखना यह है कि ये आलसी दुकानदार इस सख्त चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेते हैं. या फिर… अध्यक्ष के जाते ही वापस शटर डाउन कर लेते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t