तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी जोरदार टक्कर, मची भगदड़, 12 से ज्यादा लोग घायल, ब्लैक स्पाट पर फिर हादसा, कब जागेगा प्रशासन?

A speeding truck collided with a passenger bus, causing a stampede, injuring more than 12 people, another accident at a black spot, when will the administration wake up?

तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी जोरदार टक्कर, मची भगदड़, 12 से ज्यादा लोग घायल, ब्लैक स्पाट पर फिर हादसा, कब जागेगा प्रशासन?

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में बुधवार दोपहर सड़क हादसा हुआ है. नेशनल हाइवे 63 पर भैरमगढ़ और बरदेला के बीच जय भवानी यात्री बस हादसे का शिकार हो गई. बेकाबू ट्रक की जोरदार टक्कर से बस सड़क किनारे जाकर पलट गई. हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. कई महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी सवार थे. पूरा मामला जगला थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर में जय भवानी यात्री बस बीजापुर से जगदलपुर की तरफ़ जा रही थी. कई महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर सफर कर रही थी. भैरमगढ़ के बरदेला मोड़ के पास आ रही ट्रक और बस में टक्कर हो गई. बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा लोग इस हादसा में घायल हो गए. मौके से प्रशासन को सूचना के बाद डॉक्टर की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. घायल लोगों भैरमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला हॉस्पिटल बीजापुर के लिए रवाना किया गया. कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं पुलिस ने हादसे की खबर संबंधित परिजनों तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया.
हादसे की खबर मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने स्वास्थ्य विभाग को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए. जिला अस्पताल में घायलों की देखभाल के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं हादसे में शामिल ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

ट्रक चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों में दहशत का माहौल है. जैसे ही हादसे की खबर फैली. बीजापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी तादाद में लोग जिला अस्पताल पहुंचने लगे. घायल यात्रियों के परिजनों को प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता मुहैया कराई गई.
पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा. बाद में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सड़क पर जाम हटाकर यातायात को बहाल किया गया.
ग्रामीणों का कहना है कि ये इलाका हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. बरदेला मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे होते हैं. कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड लगाने की मांग भी की थी. लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं. लोगों का कहना है कि अगर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते, तो इस तरह के बड़े हादसे को रोका जा सकता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t