रायपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, सेरीखेड़ी मोड़ पर हादसा, 22 साल की युवती की दर्दनाक मौत, तीन साथी घायल, इलाज जारी

A speeding car overturned after hitting a divider in Raipur; the accident occurred at Serikhedi Turn. A 22-year-old woman died tragically, while three companions were injured and are undergoing treatment.

रायपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, सेरीखेड़ी मोड़ पर हादसा, 22 साल की युवती की दर्दनाक मौत, तीन साथी घायल, इलाज जारी

रायपुर/मंदिर हसौद : रायपुर के सेरीखेड़ी मोड़ पर रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर के बाद कार सड़क पर पलट गई. हादसे में कार सवार 22 साल की युवती की मौत हो गई. जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य लोग घायल हो गए. हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मृतका की पहचान शिवानी सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। वह जशपुर के बाजारपारा की रहने वाली थी. यह हादसा मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक शिवानी अपने साथियों के साथ बेलनो कार नम्बर CG04 NW 7718 से नया रायपुर की तरफ से सेरीखेड़ी की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सेरीखेड़ी मोड़ के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई.
सिर में चोट लगने से मौत
हादसे में शिवानी के सिर के पास गंभीर चोट आई. कार में सवार अनंत सोनकर (रामबाग, धमतरी), प्रखर सोनकर (पुरानी बस्ती, रायपुर) और सेजल सोनकर भी घायल हो गए. 
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी. मंदिर हसौद पुलिस ने घायलों को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवानी सिंह ठाकुर को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है.
पुलिस ने कार को कब्जे में लिया
पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में लिया है. शुरुआती जानकारी में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. पुलिस हादसे की वजह और कार की रफ्तार से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?