अनियंत्रित होकर पलट गई तेज रफ्तार कार. बारात से लौट रहे दो बाराती घायल, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, इधर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को कुचला
A speeding car lost control and overturned. Two wedding guests returning from the wedding were injured and hospitalized, with treatment ongoing. Meanwhile, a speeding vehicle crushed two bike riders.
पलट गई तेज रफ्तार कार, दो घायल
बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर जिले में तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार सवार बारात से लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा.
मिली जानकारी के मुताबिक कार लालखदान क्षेत्र से गुजर रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे खुदे गड्ढे के पास पहुंचते ही वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई. दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को चोटें आईं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ. वहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा था और किनारे गड्ढा खोदा गया था. आरोप है कि गड्ढे के पास किसी भी तरह का चेतावनी संकेत या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी. जिससे वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा नहीं हो सका. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने मदद पहुंचाई और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.
हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. तोरवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे में लापरवाही किस स्तर पर हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सख्ती से कराया जाए. उनका कहना है कि अगर समय रहते चेतावनी संकेत लगाए जाते तो यह हादसा टल सकता था. इस घटना ने एक बार फिर सड़क निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी को उजागर कर दिया है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जरुरी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
कार ने बाइक को ठोकर मारी, एक की मौत
बालोद : बालोद जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेड़िया पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेजकर आगे की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



