दिल दहला देने वाला मामला, मंदिर के पास मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक बोतल, आरोपी दरिंदा रायसिंह गिरफ्तार

A shocking case: a woman's body was found near a temple, raped and murdered, with a plastic bottle in her private parts. The accused, Rai Singh, was arrested.

दिल दहला देने वाला मामला, मंदिर के पास मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली प्लास्टिक बोतल, आरोपी दरिंदा रायसिंह गिरफ्तार

अंबिकापुर : अंबिकापुर के चर्चित ‘निर्भया कांड’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. सात दिनों की कड़ी मशक्कत और व्यापक सर्च ऑपरेशन के बाद चिरमिरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया आरोपी: पुलिस ने रायसिंह नाम के आरोपी को चिरमिरी रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया.
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 35,000 रुपये का इनाम रखा था. (30 हजार आईजी की तरफ से और 5 हजार एसपी की तरफ से) घोषित किया गया था. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अंबिकापुर से सूरजपुर तक ड्रोन की मदद ली. ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म और अत्यधिक हैवानियत की पुष्टि हुई. उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं और सीने की 12 पसलियां टूटी हुई पाई गईं. इतना ही नहीं पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कुचल दिया. मृतका के प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने जैसी नृशंसता के कारण इस मामले की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से की जा रही थी.
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सेंटो बाग के मुताबिक मृतका की छाती की दोनों तरफ की 12 पसलियां टूट गई थीं. सिर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी. गले पर दबाने के निशान थे. महिला का फेफड़ा और दिल फट गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाली गई थी. ऐसे संकेत मिले कि आरोपी ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी.
वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी. इसी बीच चिरमिरी पुलिस को वायरल फोटो के आधार पर अहम सुराग मिला. पुलिस ने जिला अस्पताल एमसीबी के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अंबिकापुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. जो उसे अपने साथ लेकर रवाना हो गई. मामले में आगे की कार्रवाई अंबिकापुर पुलिस द्वारा की जाएगी. इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है और आमजन ने राहत की सांस ली है.
इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और राजनीतिक संगठनों ने भी प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने 7 अप्रैल को शहर में कैंडल मार्च निकाला था. जो घड़ी चौक से शुरु होकर महामाया मंदिर द्वार तक पहुंचा था. बड़ी तादाद में लोग इसमें शामिल हुए थे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी. महिला के अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन आगे नहीं आया. जिसके बाद अनोखी सोच संस्था ने आगे बढ़कर गंगापुर मुक्तिधाम में उसका अंतिम संस्कार कराया. पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों में कुछ राहत जरुर है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t