आमासिवनी बस्ती में हत्या की वारदात, 24 घंटे में तीन इलाकों में चाकूबाजी की वारदात, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार, लोगों में दहशत का माहौल
A murder in Amasivani settlement, stabbings in three areas within 24 hours, four accused, including a minor, arrested, creating panic among residents.
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलद है कि, उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नजार नहीं आ रहा है. राजधानी में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आते रहती है. जिसमें कई मामले में घायलों की मौत हो जाती है. इसी बीच रायपुर में खमतराई, टिकरापारा और विधानसभा में चाकूबाजी की वारदातें सामने आने से लोगों में डर का माहौल है. आमासिवनी बस्ती में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.
पहला मामला
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की जोनल गश्त टीम को खबर मिली कि आमासिवनी स्थित पीएम आवास कॉलोनी में एक युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
शुरुआती जांच में सामने आया कि सुकृत खांडे उम्र 35 साल का कुछ युवकों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. देर रात यही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए.
वारदात के बाद विधानसभा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने देर रात ही दबिश देकर चार आरोपियों को हिरासत में लिया. पकड़े गए आरोपियों में राकेश गुप्ता उर्फ पानी (26), देवदास उर्फ हड्डी बंजारे (20), विनोद उर्फ विक्की हिरवानी (26) और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल चाकू की तलाश भी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
दो और मामले
इधर, खमतराई और टिकरापारा थाना क्षेत्रों में भी अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई हैं. दोनों मामलों में युवकों पर जानलेवा हमला किया गया. जिनका इलाज अस्पताल में जारी बताया जा रहा है. हालांकि इन मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.
वहीं खमतराई पुलिस ने चाकूबाजी मामलें में दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर एफआईआर दर्ज की है. यहां पर चाकूबाजी में शामिल युवकों का नाम अनिकेत, जीवन, पीयूष और आयुष बताया जा रहा है.
लगातार बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम लोग रात में बाहर निकलने से डरने लगे हैं. पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा कर रही है. लेकिन इसके बावजूद शहर में अपराधियों के हौसले कम होते नजर नहीं आ रहे.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



