मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल, DCP ने लिया सख्त एक्शन दो आरक्षक सस्पेंड

A minor was brutally beaten on suspicion of mobile theft; the video went viral on social media. The DCP took strict action, suspending two constables.

मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल, DCP ने लिया सख्त एक्शन दो आरक्षक सस्पेंड

रायपुर : राजधानी में पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है. टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमल विहार पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ दो आरक्षकों द्वारा मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग की कथित रुप से बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला उजागर हुआ है. घटना के बाद नाबालिग के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए. जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक कमल विहार पुलिस सहायता केंद्र में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1211 लक्ष्मी नारायण और आरक्षक क्रमांक 2382 आसमान सिंह ने ड्यूटी के दौरान चौकी प्रभारी को बिना खबर किए दूसरी जगह जाकर एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ लिया.
आरोप है कि दोनों आरक्षकों ने नाबालिग से पूछताछ के दौरान उसे बुरी तरह पीटा गया. पिटाई इतनी गंभीर बताई जा रही है कि नाबालिग के कूल्हे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर स्पष्ट चोट के निशान उभर आए.
घटना का वीडियो वायरल हो गया. डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने दोनों आरक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए. जांच में प्रथम दृष्टया आमजन के साथ दुर्व्यवहार, चौकी प्रभारी के आदेशों की अवहेलना और ड्यूटी के दौरान स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने के तथ्य सामने आने पर दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
डीसीपी संदीप पटेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक लक्ष्मी नारायण और आसमान सिंह को रक्षित केंद्र रायपुर संबद्ध किया गया है. विभागीय स्तर पर मामले की विस्तृत जांच भी शुरू कर दी गई है. ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण किया जा सके.
इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मियों से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती. वहीं, नाबालिग के परिजनों ने इंसाफ की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB