शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बना हैवान, सगी बहन पर हथौड़े से जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में मिली लड़की, आरोपी भाई मानेश्वर गिरफ्तार

A man turned violent after refusing to pay for alcohol, fatally attacked his own sister with a hammer, the girl was found bleeding, and the accused brother, Maneshwar, was arrested.

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बना हैवान, सगी बहन पर हथौड़े से जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में मिली लड़की, आरोपी भाई मानेश्वर गिरफ्तार

बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिले में थाना क्षेत्र कोनी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक ने अपनी ही बहन पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पीड़िता कुमारी मिनेश्वरी मनहर अपने देव नगर स्थित घर में अकेली सो रही थी. इसी दौरान उसका भाई मानेश्वर मनहर शराब के नशे में घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए उससे पैसे की मांग करने लगा. जब बहन ने पैसे देने से इन्कार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर पहले उसके बाल पकड़कर उसे बाहर खींचा और फिर पास में रखे हथौड़े से उसके सिर, हाथ और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया.
इस हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़िता मौके पर ही बेहोश हो गई. वारदात के बाद किसी तरह उसे होश आने पर उसने थाना कोनी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत दर्ज किया. आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी मानेश्वर मनहर उम्र 33 साल, निवासी आनंद मार्ग स्कूल के पास, कोनी को घटना के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
इस वारदात ने एक बार फिर पारिवारिक संबंधों में बढ़ती हिंसा और नशे की प्रवृत्ति को उजागर किया है. शराब की लत किस तरह रिश्तों को तार-तार कर रही है. यह मामला इसका गंभीर उदाहरण माना जा रहा है.
आरोपी
मानेश्वर मनहर उम्र 33 साल, निवासी आनंद मार्ग स्कूल के पास, कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB