जबरदस्ती घर घुसकर पानी भर रही महिला से गाली गलौच और धमकी देकर बलात्कार का प्रयास, पुलिस ने आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
A man forcibly entered a house and attempted to rape a woman who was filling water by abusing and threatening her. Police arrested the accused Suresh and sent him to jail.
महासमुंद/पटेवा : महासमुंद जिला की पटेवा पुलिस ने 14 मई को महिला से बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर अपराध धारा 64/62, 296, 351(3), 127(2), 74, 75(2), 332(ख) बीएनएस दर्ज कर जेल भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई 2026 को सुबह करीब 7 बजे प्रार्थिया घर में पानी भर रही थी उसी समय सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा प्रार्थिया के घर जबरदस्ती गाली गलौच, धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा.
उक्त घटना के बारे में प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर पुलिस ने आरोपी सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा निवासी ग्राम पचरी का कृत्य अपराध धारा 64/62, 296, 351(3), 127(2), 74, 75(2), 332(ख) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामा जांच में लिया गया. और आरोपी सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा निवासी ग्राम पचरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.
गिरफ़्तार आरोपी -
सुरेश डोरा पिता राधेश्याम डोरा निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा, जिला महासमुंद छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



