शादी से लौट रही तेज रफ्तार ट्रक-स्कॉर्पियो में टक्कर, 2 सैनिकों समेत 5 बारातियों की दर्दनाक मौत, तीन घायल, ट्रक चालक फरार, पसरा मातम

A high-speed truck and a Scorpio returning from a wedding collided, tragically killing five wedding guests, including two soldiers, injuring three, and causing widespread mourning.

शादी से लौट रही तेज रफ्तार ट्रक-स्कॉर्पियो में टक्कर, 2 सैनिकों समेत 5 बारातियों की दर्दनाक मौत, तीन घायल, ट्रक चालक फरार, पसरा मातम

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गांव के पास मंगलवार देर रात एनएच-49 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिससे हड़कंप मच गया. ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग बेहद नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. हादसा इतना भयानक था कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और अंदर बैठे लोगों को निकालने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ी.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवागढ़ के शांति नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी एक बारात से वापस नवागढ़ लौट रहे थे. जैसे ही नेशनल हाईवे-49 पर गाड़ी सुकली के पास पहुंची. सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो कुछ मीटर तक घसीटती चली गई.
आसपास के लोगों ने घटना की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस को खबर दी और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की. स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा.
डॉक्टरों के मुताबिक तीनों घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. हादसे की जांच कर रही है. हालांकि प्राथमिक अनुमान यही है कि तेज रफ्तार और रात का समय हादसे की बड़ी वजह हो सकते हैं. पुलिस ट्रक ड्राइवर की भूमिका और घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है.
हादसे में मृतकों के नाम विश्वनाथ देवागन, पिता सुखरु देवागन (43 वर्ष), राजेंद्र कश्यप, पिता कोमल कश्यप (27 वर्ष सेना में तैनात, पोमेश्वर जलतारे, पिता पुरुषोत्तम जलतारे (33 वर्ष) सेना में तैनात, भूपेंद्र साहू, पिता रेशम साहू (40 वर्ष) और कमलनयन साहू, पिता रामचरण साहू (22 वर्ष) शामिल हैं. मृतकों में दो सेना के जवान भी शामिल हैं. वहीं अन्य तीन लोग गंभीर बताए जा रहे हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. सभी मृतक और घायल नवागढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवे पर खराब लाइटिंग और गड्ढों की शिकायत की है. उनका कहना है कि NH-49 पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं. लेकिन मरम्मत का काम ठप पड़ा है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं
यह घटना पूरे इलाके के लिए बेहद दुखद है. गांव में मातम का माहौल है. क्योंकि जिस खुशी के माहौल से लोग बारात से लौट रहे थे. उसी सफर में अचानक ऐसी त्रासदी हो गई कि कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई.
मृतकों की पहचान
विश्वनाथ देवागन, पिता – सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष)
राजेंद्र कश्यप, पिता – कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष)
पोमेश्वर जलतारे, पिता – पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष)
भूपेंद्र साहू, पिता – रेशम साहू (उम्र 40 वर्ष)
कमलनयन साहू, पिता – रामचरण साहू (उम्र 22 वर्ष)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t