ऑनलाइन खाद और कृषि दवा सप्लाई की आड़ में किसान से 5.40 की ठगी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी अनुरुद्ध को यूपी से गिरफ्तार कर भेजा जेल

A fraud case involving the swindling of ₹5.40 lakh from a farmer under the guise of supplying fertilizers and agricultural pesticides online has been uncovered; the police arrested the accused, Aniruddh, in Uttar Pradesh and sent him to jail.

ऑनलाइन खाद और कृषि दवा सप्लाई की आड़ में किसान से 5.40 की ठगी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी अनुरुद्ध को यूपी से गिरफ्तार कर भेजा जेल

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : खैरागढ़ जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खाद और कृषि दवाइयों की सप्लाई के नाम पर 5.40 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चिखलदाह निवासी ऋषभ सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने खेती के लिए खाद और कीटनाशक खरीदने के मकसद से ऑनलाइन संपर्क किया था. खुद को सप्लायर बताने वाले आरोपियों ने व्हाट्सएप और मोबाइल कॉल के जरिए भरोसा जीतकर अलग-अलग किश्तों में 5 लाख 40 हजार रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिया. रकम मिलने के बाद न तो सामान भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए. बाद में आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया.
शिकायत के आधार पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 151/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत जांच शुरू की गई. तकनीकी सबूतों, मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद आरोपी की लोकेशन मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में मिली.
पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से ग्राम नगला लछी, थाना किसनी में दबिश देकर अनुरुद्ध कुमार उम्र 27 साल निवासी नगलाही को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी से साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?