रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुआ झगड़ा, 10वीं के छात्र ने 12वीं के स्टूडेंट की चाकू से हमला कर ले ली जान, हिरासत में आराेपी बालक

A fight broke out during the Ram Navami procession, a 10th class student killed a 12th class student by attacking him with a knife, the accused boy is in custody

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुआ झगड़ा, 10वीं के छात्र ने 12वीं के स्टूडेंट की चाकू से हमला कर ले ली जान, हिरासत में आराेपी बालक

महासमुंद : महासमुंद जिले में स्कूली छात्रों के बीच खूनी संघर्ष में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की इस वारदात पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद शहर के हृदय स्थल महामाया पारा दादा बाड़ा के पास बीती रात नाली में एक नाबालिग घायल हालत में पड़ा पाया गया. जिसकी खबर सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. राहगीरों ने नाबालिग लड़के को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया.
सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी अभी पुलिस आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं की है. इस मामले को आपसी रंजिश से जोड़ा जा रहा है. बहरहाल पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है.
मृतक और आरोपी दोनों युवक नाबालिग हैं. घटना की वजह क्या थी. जिसके कारण बात हत्या तक पहुंच गयी. इस बारे में पूछताछ जारी है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस ने साेमवार काे शव का पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB